फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नवबहार में काट दिए हरे पेड़, डीआर कटी

नवबहार में काट दिए हरे पेड़, डीआर कटी

Wed, 29 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नवबहार में काट दिए हरे पेड़, डीआर कटी
नवबहार में काट दिए हरे पेड़, वन विभाग ने काटी डीआर
विज्ञापन

दो देवदार और एक कायल का पेड़ काटकर नाले में छिपाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छोटा शिमला के नवबहार में हरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। ये तीन पेड़ एक व्यक्ति ने अपनी निजी जमीन पर काटे हैं। बाद में इन्हें साथ लगते नाले में छिपा दिया गया। काटे गए पेड़ों में दो देवदार जबकि एक कायल का पेड़ है। शिकायत मिलते ही वन विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। विभाग ने भूमि मालिक से पेड़ काटने की अनुमति मांगी लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद विभाग ने डैमेज रिपोर्ट काट दी। शहर में नगर निगम के अधीन आने वाले क्षेत्र में पेड़ काटने की अनुमति सिर्फ ट्री अथॉरटी कमेटी ही देती है। मेयर की अगुवाई वाली यह कमेटी मौके पर जाकर देखती है कि पेड़ काटना जरूरी है या नहीं। इसके बाद इसकी रिपोर्ट कैबिनेट को भेजी जाती है। कैबिनेट में मंजूरी के बाद ही पेड़ काटा जा सकता है लेकिन भूमि मालिक ने ऐसी कोई अनुमति नहीं ले रखी थी।
डीएफओ ग्रामीण अमित शर्मा का कहना है कि शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। यह संजय कुमार का निजी प्लॉट है और अनुमति न दिखाने पर डीआर काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed