फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 arrested for 33 crore scam in cooperative society in bilaspur himachal

हिमाचल: सहकारी सभा में 33 करोड़ के घोटाले में 10 गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2019 11:04 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं/घुमारवीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं/घुमारवीं Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
10 arrested for 33 crore scam in cooperative society in bilaspur himachal

हिमाचल के बिलासपुर जिले के तलाई सेवा सहकारी सभा समिति में हुए 33 करोड़ के गोलमाल मामले में पुलिस ने 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी तत्कालीन सभा समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले के मुख्य आरोपी सभा सचिव और दो अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी पर 33 करोड़ के गोलमाल का आरोप है। आरोप हैं कि सभा ने नियमों को ताक पर रख कर करोड़ों रुपये के ऋण अपने दायरे से बाहर के लोगों बांट दिया।
विज्ञापन


ऑडिट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा समिति के सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छानबीन के बाद सामने आया कि इस घोटाले में और भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को कल कोर्ट में पेश करेंगे

इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन कमेटी के पदाधिकारियों में पूर्व प्रधान देवराज पुत्र गड़का राम, पवन पुत्र ज्ञान चंद कोषाध्यक्ष गांव और डाकखाना तलाई, अश्विनी बन्याल पुत्र प्रीतम सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना झबोला, पृथ्वी चंद धीमान पुत्र अमर सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना तलाई, सुरेश कुमार पुत्र जगतराम कमेटी सदस्य गांव डाकखाना तलाई को गिरफ्तार किया गया। 

सुशील कुमार पुत्र चेतराम कमेटी सदस्य गांव व डाकखाना नघ्यार, श्रवण कुमार पुत्र सुंदर सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना दसलेहडा, रोशन लाल चंदेल पुत्र परशुराम कमेटी सदस्य गांव खनेड़ा डाकखाना झबोला, महेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना झबोला, राकेश कुमार पुत्र मर्चुराम कमेटी सदस्य गांव जोल डाकखाना घरान को गिरफ्तार किया गया। 


दि तलाई सहकारी सभा में हुए 33 करोड़ के गोलमाल मामले में पुलिस ने सोमवार को तत्कालीन प्रबंधन कमेटी के दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। - राजेंद्र जसवाल, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed