{"_id":"58b3d6264f1c1bbf56831707","slug":"1-808-kg-charas-seized-in-una-3-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौने दो किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के सौदागरों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाकाबंदी के दौरान अजनौली और बंगाणा में एक किलो 808 ग्राम चरस सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से नशा माफिया में खलबली मच गई है। पुलिस ने दो माह में अब तक 17 मामलों में 22 आरोपियों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एसआईयू टीम ने अपर कोटला कलां लिंक मार्ग की ओर डंगोली में नाकाबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान अजनौली की ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस को देखकर रुक गया तथा वापस पीछे की ओर भागने लगा। इसे पुलिस ने फौरन काबू करके उसके पीठ पर उठाए बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 710 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान निशान चंद निवासी कुंगड़ तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे मामले में शनिवार रात पुलिस गश्त के दौरान बगंाणा बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान लठियाणी से ऊना की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक ने एक दम भागने की कोशिश की।
पुलिस ने तलाशी लेने पर 98 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने बाइक चालक आरोपी सचिन कुमार निवासी हटली तहसील बगांणा जिला ऊना एवं अंकुश कुमार निवासी डुमखर तहसील बगंाणा जिला ऊना के विरुद्ध अभियोग अधीन धारा 20 मादक पदार्थ द्रव्य
अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।