{"_id":"5a351e924f1c1b86698c1f0c","slug":"1-349-kg-charas-recovered-from-boy-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज की बस में युवक से चरस बरामद, चेकिंग के दौरान खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब रोडवेज की बस में युवक से चरस बरामद, चेकिंग के दौरान खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक कुल्लू निवासी व्यक्ति से 1.349 किलोग्राम चरस बरामद की है। ये कार्रवाई मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंडी जिला मुख्यालय से महज दो किमी दूर सदर थाना पुलिस ने की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गत दो माह में सदर थाना पुलिस ने करीब छह किलोग्राम से अधिक चरम बरामद की है।
विज्ञापन
इससे पहले भी बिंद्रावणी में ही 24 नवंबर को एक कार से साढ़े चार किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देरशाम मनाली चंडीगढ़ एनएच पर बिंद्रावणी के पास कुल्लू की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका गया।
विज्ञापन
इसी दौरान बस में बैठे एक युवक मोहर सिंह पुत्र टीकम राम निवासी जिंदी डाकघर शालग तहसील तथा जिला कुल्लू के कब्जे से 1.349 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर कर दी है।
सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।