फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

संजौली में एक मकान से लाखों के आभूषण चोरी

Fri, 11 Oct 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। राजधानी में शातिर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए। शातिरों ने संजौली में एक मकान में सेंध लगाकर सोने और चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया है। शातिर मकान से एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कांटे, चांदी के कंगन और पायल उड़ा ले गए। चोरी हुए सोने के आभूषणों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र से हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत के आधार पर ढली पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह काम के सिलसिले में गांव गया था। इस बीच क्वाटर में उसकी पत्नी और बच्चे थे। वीरवार सुबह पत्नी बच्चों को छोड़ने स्कूल गई थी। कुछ समय बाद जब वह किराये के कमरे में पहुंची तो कमरे के अंदर रखा समान चारों ओर बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। इसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी जल्द की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं को अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम
शहर में दिनप्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। दो हफ्ते पहले लक्कड़ बाजार में शातिर दो घरों से हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ा ले गए थे। बीत माह छोटा शिमला के ब्राकहॉस्ट और न्यू शिमला क्षेत्र में चोरी की वारदातें घट चुकी हैं। इससे पहले भी अगस्त में ढली के किसान भवन से शातिर नलके उड़ा ले गए थे। लोगाें ने रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed