फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

रामपुर के बाद रोहड़ू अस्पताल में मिला अब नवजात का शव

Wed, 25 Sep 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime
रोहड़ू। रामपुर बस अड्डे में नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद अब रोहड़ू अस्पताल के शौचालय के बाहर एक और नवजात बच्ची का शव मिला है। अस्पताल की धरातल मंजिल में बने शौचालय के बाहर सुबह करीब छह बजे सफाई कर्मियों ने बच्ची का शव देखा और इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह मानकर चल रही है कि नवजात को शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक गया है। जमीन पर गिरने से इसकी मौत हो गई। अस्पताल के सीसीटीवी रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि यहां कोई भी गर्भवती महिला दाखिल नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नवजात को शौचालय में जन्म देने के बाद खिड़की से बाहर फेंक दिया गया और किसी को पता तक नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, महिला का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में सफाई कर्मी सुबह सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान शौचालय की खिड़की के बाहर नवजात का शव दिखा। इस पर सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल के रिकॉर्ड से भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि अस्पताल की धरातल मंजिल में बने शौचालय के बाहर नवजात का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

---
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
अगर महिला ने अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया है तो इससे यहां सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने करीब तीन बजे शौचालय में बच्ची को जन्म दिया और इसे खिड़की से बाहर फेंककर खुद वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वहीं एमएस केशव शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कर्मचारियों से जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। अस्पताल में बुधवार को प्रसूति के लिए कोई गर्भवती महिला दाखिल नहीं हुई थी।

---
दो दिन में दो शव मिलने से सनसनी, रामपुर में मंगलवार को मिला था नवजात
मंगलवार को रामपुुर बस अड्डे के पास कूड़ादान से सात माह की नवजात बच्ची का शव भी मिला था। पुलिस अभी इस मामले की जांच ही कर रही थी कि रोहड़ू अस्पताल में एक और नवजात का शव मिल गया। दो दिन में दो नवजात के शव मिलने से लोगों में चर्चा का माहौल है। रामपुर के पास मिले नवजात के शव मामले में अभी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed