फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

संजौली से गायब चारों नाबालिग कुफरी में मिले

Tue, 24 Sep 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। ढींगू माता मंदिर क्षेत्र से लापता चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ लिया। मंगलवार को चारों नाबालिग को तलाश करने के बाद पुलिस ने इन्हें परिजनों के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने इन चारों नाबालिगों को कुफरी से बरामद किया है। गौरतलब है कि सोमवार को चारों नाबालिग बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे। इसके बाद परिजनों ने इनकी गुमशुदगी की शिकायत ढली थाने में दी थी। पुलिस के मुताबिक यह सभी बच्चे नेपाली मूल के हैं। इनकी पहचान, पवन कुमार (12), राहुल (10), संदीप (13) और संजू (13) शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में इन बच्चों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से कुफरी चले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर जांच तेज कर दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने बताया कि चारों नाबालिगों को कुफरी से तलाश किया है। वह सभी अपनी मर्जी से चायल गए थे किसी ने इनका अपहरण नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed