फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

हवाई जहाज का टिकट बुक करवाने के चक्कर में गंवा दिए एक लाख

Thu, 22 Aug 2019 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। हवाई टिकट बुक करवाने का झांसा देकर शातिरों ने व्यक्ति को एक लाख का चूना लगा दिया। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने वाला व्यक्ति बिहार का रहने वाला है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बालुगंज पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई की मौत हो गई थी। घर समय पर पहुंचने के चक्कर में उसने ऑनलाइन हवाई टिकट बुक करवाने वाली एक एजेंसी से चंडीगढ़ से पटना के लिए हवाई टिकट बुक करवाया। कुछ देर बाद उसे फोन आया। शातिर ने अपने आपको एजेंसी के कस्टमर केयर का अधिकारी बताया। अधिकारी ने कहा कि टिकट कन्फर्म हो गया है। बस कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हाेंगी। इसके लिए गूगल के माध्यम से 10 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने गूगल पर जाकर 10 रुपये का रिचार्ज करवाया। इस बीच शातिर लगातार करीब दो घंटे तक ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के संपर्क में रहे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर बैंक से मेसेज आया। मेसेज चेक किया तो उसके खाते से तीन अलग-अलग बार करीब एक लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी। इस बीच व्यक्ति को पता चला कि ऑॅनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने इसकी शिकायत बालुगंज पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि ठगी के मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed