फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

रेलवे पुलिस जवान पर बदमाश ने किया तेजधार हथियार से हमला

Thu, 08 Aug 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवान पर ड्यूटी के दौरान एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी हमले के बाद फरार हो गया। वारदात में जवान पूर्णानंद (39) घायल हो गया है। हमले में जवान की पसलियों, छाती और बायें हाथ में चोटें आई हैं। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जवान ने कहा कि वह तीन साल से आरपीएफ में तैनात है। बुधवार को उसकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन में रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक थी। वह रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात था। रात करीब 2.30 बजे एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर लगे नलके की टुटियां खोलकर चुराने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही जवान ने उसे आवाज लगाई वह पुराने बस अड्डे की तरफ भाग गया। मौके पर देखा तो आरोपी तीन नलकों की टूटियां चुराकर ले गया था। जवान ने उसका पीछा किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला वह कहीं छिप गया था। जवान उसे ढूंढकर वापस रेलवे स्टेशन की पार्किंग की तरफ आ रहा था तो बिजली बोर्ड दफ्तर की तरफ वही व्यक्ति दिखाई दिया। जवान ने उससे पूछा कि यहां से नलके की टूटियां क्यों चुराई तो वह हिंसक हो उठा और छुरी निकाल कर उस पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन

डाउनडेल में छिपा हो सकता है हमलावर
पुलिस को अंदेशा है कि हमले का कनेक्शन डाउनडेल से हो सकता है। यहां पर कई आपराधिक किस्म के लोग रहते हैं जो नशे के कारोबार में संलिप्त रहते हैं। यहां पुलिस कई बार दबिशें भी दे चुकी है और नशे का सामान भी बरामद कर चुकी है। यहां रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों से पुलिस पूछताछ करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर नहीं है सीसीटीवी
हैरत है कि हेरिटेज शिमला रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी ही नहीं है। इससे रेलवे प्रबंधन पर सवाल उठना लाजमी है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं उनकी सुरक्षा को लेकर रेलवे कितना गंभीर है इसका अंदाजा इस वारदात से लगाया जा सकता है। यहां सीसीटीवी लगे होते तो पुलिस को भी हमलावर को ढूंढने में आसानी होती। हमले में घायल जवान उसे नहीं जानता। जवान का कहना है कि अगर आरोपी सामने आता है तो वह उसे पहचान लेगा। इस स्थिति में हमलावर को जल्द गिरफ्तार करना आसान नहीं है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान रेलवे पुलिस के जवान पर जानलेवा हमले की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed