फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

बिल्डर ने फ्लैट बनाने को एचआरटीसी की जमीन पर बना दी सड़क

Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। राजधानी शिमला में एचआरटीसी की तारादेवी वर्कशॉप के समीप एचआरटीसी की भूमि पर चोरी छिपे सड़क बनाने का मामला सामने आया है। वर्कशॉप के नजदीक एक नामी बिल्डर ने अपार्टमेंट बनाने के लिए जमीन खरीदी है। प्लॉट तक सड़क बनाने के लिए एचआरटीसी की जमीन से होकर जेसीबी की मदद से खुदाई करने पर रविवार को एचआरटीसी अधिकारियों ने पुलिस और वन विभाग को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम रुकवा दिया। जमीन की निशानदेही के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक डीडब्ल्यू तारादेवी पवन शर्मा ने बालूगंज थाने को दी लिखित शिकायत में बताया है कि एचआरटीसी की जमीन पर अवैध रूप से जेसीबी लगा कर सड़क बनाई जा रही है। जेसीबी की आवाज सुनने के बाद रविवार को वह मौके पर पहुंचे तो इसका पता चला। बिना अनुमति बनाई जा रही सड़क को लेकर वन विभाग को भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

रेंज ऑफिसर और गार्ड को जांच के आदेश
एचआरटीसी के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क बनाई जा रही है। रेंज ऑफिसर और फोरेस्ट गार्ड को मौके पर भेज कर मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में संबंधित जमीन एचआरटीसी और निजी व्यक्ति की पाई गई है। डिमारकेशन के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी। - कृष्ण कुमार, डीएफओ शिमला ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज, मामले की जांच शुरू
एचआरटीसी के अधिकारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है इसलिए डिमारकेशन के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। अवैध रूप से सड़क बनाने की बात सामने आई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - कमल वर्मा, डीएसपी, हेडक्वार्टर

एचआरटीसी की जमीन पर अवैध सड़क बनाने की कोशिश
तारादेवी वर्कशाप के पास एचआरटीसी की जमीन पर अवैध रूप से सड़क बनाने की कोशिश की जा रही थी। उप मंडलीय प्रबंधक की ओर से इसे लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वन विभाग को भी मामले की शिकायत की गई है।
- पंकज सिंघल, महाप्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed