फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Shimla A young man used to rob people by posing as a CID officer to get the drug of chitta

Himachal: चिट्टे के नशे के लिए CID अफसर बनकर लोगों को लूटता था युवक, रात को नशा नहीं मिलने पर बिगड़ रही तबीयत

Mon, 14 Apr 2025 11:06 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 11:06 AM IST
सार

शिमला के आईजीएमसी के आसपास के क्षेत्र में तीमारदारों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार युवक ठगी करने के बाद चंडीगढ़ के मोहाली से नशा खरीदकर लाता था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Shimla A young man used to rob people by posing as a CID officer to get the drug of chitta
चिट्टा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आईजीएमसी के आसपास के क्षेत्र में तीमारदारों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार युवक चिट्टे का नशा करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने इससे पहले भी इसी तरह से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। ठगी करने के बाद आरोपी चंडीगढ़ के मोहाली से नशा खरीदकर लाता था। युवक पहले चालक का काम करता था, लेकिन नशे की लत ने उसे इस काम के काबिल भी नहीं छोड़ा। इसके बाद आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए आईजीएमसी के आसपास ऐसे लोगों की तलाश करता था जो कि ग्रामीण परिवेश के होते थे और उनके पास नकदी होती थी। इसके बाद आरोपी उन्हें सीआईडी अफसर होने की बात कहकर चरस और अफीम बेचने के नाम पर डराकर तलाशी लेता था और फिर नकदी लेकर फरार हो जाता था।

विज्ञापन

 

पुलिस के पास पहले भी कई ऐसे मामले दर्ज हैं जिसमें इसी तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब इन मामलों में भी आरोपी की संलिप्तता को लेकर छानबीन कर रही है। आरोपी युवक के खिलाफ शिमला में दो एनडीपीएस के केस दर्ज हैं जबकि सोलन के सदर थाने में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक लॉकअप में भी आरोपी की नशा नहीं मिलने पर तबीयत खराब हो रही है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टुटीकंडी में राहगीरों से लूटपाट के आरोपी भी निकले थे नशे के आदी
शहर में होने वाली चोरियों और लूटपाट की घटनाओं में भी नशे के आदी युवाओं की संलिप्तता सामने आ रही है। इससे पहले टुटीकंडी में भी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था जो कि चिट्टे के नशे के लिए राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके अलावा शहर में होने वाली चोरी की कई घटनाओं में भी नशे के आदी युवाओं की संलिप्तता सामने आई है। इसको देखते हुए पुलिस ने ऐसे युवकों के परिजनों से अपील की है कि वे उनका उपचार करवाएं।

नशे की लत में फंसकर युवा चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके साथ ही नशे की तस्करी में भी संलिप्त हो रहे हैं। परिजनों को बच्चे के ऐसी लत में फंसने की जानकारी होने पर फौरन उनका उपचार करवाना चाहिए -संजीव कुमार गांधी, एसएसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed