फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cricketer yuvraj singh launch off site center of his youwecan foundation

युवराज सिंह बोले, 'आज इस शख्स की वजह से जिंदा हूं मैं'

Wed, 04 Oct 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 04 Oct 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
cricketer yuvraj singh launch off site center of his youwecan foundation

हिमाचल के शू‌लिनी यूनिवर्सिटी पहुंचे युवराज सिंह ने अपने जिंदगी से जुड़े कई राज छात्रों के साथ साझा किए। कहा कि वर्ल्ड कप के बाद वह अपनी खुशियां भी पूरी तरह से मना नहीं पाए थे। बाद में कैंसर से लड़ने में डॉक्टरों ने तो उनकी मदद की ही लेकिन एक शख्स ऐसी थी जो हर वक्त उनका हौसला बढ़ाती रही।

विज्ञापन


युवराज ने बताया कि यह उनकी मां थी जो इस जरूरत के वक्त में उनके साथ थी। मां ने हौंसला दिया तभी मैं ठीक हो पाया। कैंसर जैसी बीमारी से जल्द ठीक होने में मां की मदद और आशीर्वाद सबसे ज्यादा अहम था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी भावना और देश के लोगों का प्यार कैंसर से लड़ने में मददगार रहा। 

विज्ञापन

यूवीकैन फाउंडेशन का ऑफ साइट सेंटर लांच किया

cricketer yuvraj singh launch off site center of his youwecan foundation

इस दौरान युवराज सिंह ने शूलिनी विवि में अपनी यूवीकैन फाउंडेशन का एक ऑफ साइट सेंटर लांच किया। ये सेंटर शूलिनी  के उन छात्रों के सहयोग से शुरू किया गया है जो यूवीकैन से साथ मिलकर कैंसर की प्रति जागरुकता फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।

युवराज ने छात्रों के कार्य की सराहना की और भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय ने कैंसर से ठीक हो चुके लोगों और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की। यूवीकैन के साथ काम करने के लिए विवि ने एमओयू किया। 

इससे पहले युवराज ने उनके नाम पर बने विश्वविद्यालय के नए क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने एक कश्मीर विलो पेड़ भी लगाया गया। इस वृक्षारोपण के जरिए देश के क्रिकेट प्रेम को दर्शाने के कोशिश की गई। कश्मीर विलो से क्रिकेट बैट बनाए जाते हैं।

2012 में शुरू किया यूवीकैन

cricketer yuvraj singh launch off site center of his youwecan foundation

साल 2012 में युवराज ने यूवीकैन को शुरू किया। इसके जरिए कैंसर से लड़ने, इस बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने की पहल की गई। यूवीकैन फाउंडेशन, गैर-लाभकारी संगठन है। कैंसर का निदान हो जाने के बाद युवराज सिंह ने अमेरिका में लिवस्ट्रांग फाउंडेशन से प्रेरणा के बाद संस्था की नींव रखी थी।

ये संस्था कैंसर रोगियों और सही उपचार से वंचित लोगों के लिए धन जुटाने का काम कर रही है। यूवीकैन कैंसर से उभर चुके रोगियों के लिए पुनर्वास प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर जीवन का निर्माण कर रहा है। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीके खोसला ने युवराज का विवि में आने पर आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed