फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cricketer rishi dhawan interview.

क्रिकेटर ऋषि धवन ने बताया अपनी सफलता का राज

Sun, 14 Feb 2016 11:30 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 14 Feb 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
cricketer rishi dhawan interview.

टीम इंडिया के आलराउंडर क्रिकेटर ऋषि धवन ने खुद को टीम की परिस्थितियों के अनुसार ढालकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुरुआती दौर में क्रिकेटर ऋषि धवन का पूरा फोकस केवल बल्लेबाजी पर था, लेकिन टीम की परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने गेंदबाजी पर फोकस किया और आलराउंडर बन गए। इन दिनों ऋषि धवन मंडी शहर स्थित अपने घर में परिजनों और दोस्तों संग समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में ऋषि धवन ने कहा कि परिस्थितियों और अवसरों ने उन्हें आलराउंडर बनाया है। शुरुआती दौर में वे केवल सचिन तेंदुलकर की भांति ही बल्लेबाजी करना चाहते थे। परिस्थितियों में बदलाव आने के साथ खुद में भी बदलाव कर टीम के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं।
विज्ञापन


ऋषि धवन ने कहा कि अंडर 19 में मैदान में बतौर ओपनर बल्लेबाज ही मैदान में उतरे हैं, लेकिन रणजी ट्रॉफी के समय परिस्थितियां बदलने पर वे आलराउंडर बन गए। उस समय टीम को आलराउंडर की जरूरत थी। अंडर-19 में ही ऋषि धवन ने 340 रन बनाकर क्रिकेटर युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि धवन ने कहा कि अंडर-19 के दौरान ओपनर बल्लेबाजी के दौरान सचिन तेंदुलकर को रोल मॉडल माना है। सचिन तेंदुलकर से प्रेरणा पाकर ही टीम इंडिया तक भी पहुंचा हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में भी ऋषि धवन टीम इंडिया से बतौर आलराउंडर चयनित हुए और प्रतिभा का जलवा दिखाया।


घर में आराम करने पहुंचे क्रिकेटर ऋषि धवन अभ्यास करने से नहीं चूकते हैं। वे रोज सुबह पड्डल मैदान में क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। वहीं, आरडी जिम में रोजाना फिटनेस के लिए पसीना बहा रहे हैं। ऋषि ने कहा कि आराम के दौरान भी उनका अभ्यास और जिम जारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed