{"_id":"6533d73fe2fec27bf20bfb55","slug":"cricket-world-cup-these-items-will-be-banned-during-india-new-zealand-and-australia-new-zealand-matches-at-dh-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup: धर्मशाला स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान इन वस्तुओं को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup: धर्मशाला स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान इन वस्तुओं को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
Sat, 21 Oct 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Oct 2023 07:24 PM IST
सार
धर्मशाला में खेले गए विश्वकप के तीन मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में प्रवेश द्वारों पर दर्शकों के हाथों से चांदी के कंगन और महंगे इयरफोन गेट पर ही रखवा लिए थे। मैच खत्म होने के बाद कई दर्शक अपनी चीजों को ढूंढते दिखे।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के मैच में स्टेडियम में कई वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। धर्मशाला में खेले गए विश्वकप के तीन मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में प्रवेश द्वारों पर दर्शकों के हाथों से चांदी के कंगन और महंगे इयरफोन गेट पर ही रखवा लिए थे। मैच खत्म होने के बाद कई दर्शक अपनी चीजों को ढूंढते दिखे। इसके चलते कई दर्शकों को परेशान होना पड़ा। मैचों के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में कई चीजों को ले जाने के लिए प्रतिबंध रहता है। इसकी सारी जानकारी टिकट के पीछे दी जाती है, बावजूद दर्शक इन नियमों पर ध्यान न देकर अपने साथ सामान ले जाते हैं।
विज्ञापन
इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध
अल्कोहल, ऑडियो रिकाॅर्डर, बैग, बोतल, कैनस, कैमरा, सिक्के, फ्लैग, ज्वलनशील सामान, लैपटॉप, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, ब्लून, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, हेलमेट, लकड़ी की छड़ी, पेन-पेंसिल, रेडियो, सेल्फी स्टिक और स्पोर्टिंग बाल आदि शामिल हैं। इसके अलावा कोई भी क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के अंदर ड्रोन कैमरा भी नहीं ले जा सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का कोई बैनर या कपड़े नहीं ले जा सकता है जो किसी धर्म, राजनीति आदि को प्रभावित कर सके।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग पर भी रहेगा प्रतिबंध
धर्मशाला स्टेडियम में विश्व कप के मैचों के दौरान पैराग्लाइडिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसी के चलते रविवार को खेले जाने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान भी पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी। यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रविवार को धर्मशाला के इंद्रुनाग स्थित पैराग्लाइडिंग साइट और बीड़-बिलिंग घाटी में भी पैराग्लाइडिंग की उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन