फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: Dharamshala ready to overcome the challenges of bad outfield and disaster

क्रिकेट विश्व कप: बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच में पहली गेंद डलते ही धर्मशाला का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 05:19 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

शनिवार को बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच में पहली गेंद डलते ही धर्मशाला का नाम एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Cricket World Cup: Dharamshala ready to overcome the challenges of bad outfield and disaster
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

खराब आउटफील्ड और आपदा की चुनौतियों को पार कर धर्मशाला विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है। शनिवार को बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच में पहली गेंद डलते ही धर्मशाला का नाम एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।  हालांकि, धर्मशाला स्टेडियम में वनडे एक दिवसीय मैच के पहले कई मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन विश्व कप के मैच यहां पहली बार हो रहे हैं। विश्व कप का यहां पहला और वनडे का छठा मुकाबला खेला गया। एचपीसीए ने प्रदेश में भारी आपदा से तहस-नहस हुई सड़कों के साथ ही रेलवे, हवाई उड़ानों में हुई कटौती के बीच अंतरराष्ट्रीय मैचों की तैयारियों को पूरा किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि मैच से पहले स्टेडियम की आउटफील्ड पर कई सवाल उठे थे। आउटफील्ड की घास फंगस और काई जमने के कारण खराब हुई थी। आशंका जताई जा रही थी कि एचपीसीए से खराब आउटफील्ड के कारण विश्व कप महाकुंभ के कुछ मैचों की मेजबानी छिन सकती है। दूसरी ओर प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के कारण जहां कई राष्ट्रीय सड़क मार्ग बह गए थे, वहीं क्षेत्र में चलने वाली रेल और हवाई सेवाएं भी बाधित हुई थी, जिसके चलते यहां के पर्यटन कारोबार को भी काफी आघात पहुंचा था। लेकिन अब इन सभी बाधाओं को पार करते हुए शनिवार से शुरू हुए पहले मैच से यहां के पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम रही विजेता  
धर्मशाला में पहले हुए पांच एकदिवसीय मैचों के दौरान दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि दो बार स्कोर का पीछा करने उतरी टीम विजेता बनी है। एक मैच बिना कोई गेंद डाले भारी बारिश के कारण रद्द हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक धर्मशाला में खेले गए मैच

  • 27 जनवरी 2013 इंग्लैंड-भारत
  • 17 अक्तूबर, 2014 वेस्ट इंडीज-भारत
  • 16 अक्तूबर, 2016 न्यूजीलैंड-भारत
  • 4. 10 दिसंबर, 2017 श्रीलंका बनाम इंडिया
  • भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर हुई थी आलआउट, श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था लक्ष्य
  • 5. 12 मार्च, 2020 साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया
  • बिना कोई गेंद डाले भारी बारिश के कारण रद्द हुआ था मैच।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed