फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup 2023 Match in hpca cricket stadium dharamshala India team arrive on 20 October

Cricket World Cup 2023: 20 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेगी टीम इंडिया, 22 को न्यूजीलैंड से भिड़ंत

Fri, 01 Sep 2023 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Sep 2023 06:29 PM IST
सार

न्यूजीलैंड टीम के 19 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचने की संभावना है। धर्मशाला में आईसीसी विश्वकप के पांच मुकाबले खेले जाने हैं।

विज्ञापन
Cricket World Cup 2023 Match in hpca cricket stadium dharamshala India team arrive on 20 October
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप का मैच खेलने टीम इंडिया 20 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेगी। भारतीय टीम के खिलाड़ी दोपहर बाद विशेष विमान से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे धर्मशाला के कंडी स्थित रेडिसन ब्लू होटल जाएंगे। धर्मशाला स्टेडियम में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्वकप का अहम मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड टीम के 19 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचने की संभावना है। धर्मशाला में आईसीसी विश्वकप के पांच मुकाबले खेले जाने हैं। मैच सात अक्तूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें 4 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेगी। इंग्लैंड की टीम आठ अक्तूबर को पहुंचेगी। इसके अलावा अन्य टीमें मैच से दो से तीन दिन पहले पहुंचेंगी। सभी टीमों के ठहरने की व्यवस्था हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से रेडिसन ब्लू होटल में की गई है।
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि विश्वकप मैच के लिए भारतीय टीम 20 अक्तूबर को दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचेगी। इससे पहले 19 अक्तूबर को टीम इंडिया पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। कहा कि धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए अन्य टीमें दो से तीन दिन पहले पहुंचेंगी। जल्द ही टीमों के आने के शेड्यूल की आईसीसी की ओर जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे मुकाबले
सात अक्तूबर 2023 बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
10 अक्तूबर 2023 बांग्लादेश बनाम इंग्लैड
17 अक्तूबर 2023 दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड
22 अक्तूबर 2023 भारत बनाम न्यूजीलैंड
28 अक्तूबर 2023   न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed