{"_id":"6538edaa61a1ea653d0ad4e3","slug":"cricket-world-cup-2023-cricketer-rahul-dravid-kl-rahul-take-bath-in-manuni-khadd-in-dharamshala-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup: द्रविड़, केएल राहुल ने ठंडे पानी में की मस्ती, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup: द्रविड़, केएल राहुल ने ठंडे पानी में की मस्ती, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Wed, 25 Oct 2023 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Oct 2023 06:59 PM IST
सार
लखनऊ रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड, बैटिंग कोच विक्रम राठौर और केएल राहुल ने खड्ड के ठंडे पानी में नहाकर मस्ती की।
विज्ञापन
खड्ड में नहाते राहुल द्रविड़,केएल राहुल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वकप में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने दो दिन धर्मशाला में रुककर अपनी थकान मिटाई है। बुधवार शाम छह बजे खिलाड़ी गगल हवाई अड्डे से लखनऊ रवाना हुए। भारत 29 को यहां इंग्लैंड के साथ अपना छठा मुकाबला खेलेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी शाम 6:00 बजे जब गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे तो यहां पहले से इंतजार में खड़े क्रिकेट प्रेमियों ने उनकी फोटो खींचीं।
विज्ञापन
जाने से पहले खिलाड़ियों ने होटल में पहाड़ी व्यंजनों के चटकारे लिए। अगले मैच के लिए लखनऊ रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड, बैटिंग कोच विक्रम राठौर और केएल राहुल ने खड्ड के ठंडे पानी में नहाकर मस्ती की। कोच द्रविड सुबह के समय खनियारा के अघंजर महादेव मंदिर के साथ बहती मनूणी खड्ड (सहायक नदी) में खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। मनूणी खड्ड में नहाने की तस्वीरें केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
विज्ञापन