फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Credit system implemented for PG degree, diploma, certificate courses

HPU Shimla: पीजी के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए लागू किया क्रेडिट सिस्टम

Tue, 06 Dec 2022 01:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 01:08 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पीजी के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में सत्र 2022-23 से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के लिए रेगुलेशन को अधिसूचित कर दिया है। 

विज्ञापन
Credit system implemented for PG degree, diploma, certificate courses
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पीजी के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में सत्र 2022-23 से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के लिए रेगुलेशन को अधिसूचित कर दिया है। इसके साथ ही 2022 में लागू किए गए इस नए सिस्टम को आर्डिनेंस का हिस्सा बना दिया जाएगा। अब इस नए सिस्टम के तहत ही पीजी के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की डिग्री, सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। विवि के अकादमिक परिषद की स्टैंडिंग कमेटी और कार्यकारिणी परिषद की बैठकों में इसे पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। नई व्यवस्था के तहत विज्ञान विषद में क्रेडिट बेस्ड और अन्य संकायों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू होगा। विद्यार्थी अपने तय सिलेबस के अलावा अन्य संकाय, स्ट्रीम के विषय भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन


क्रेडिट बेस्ड और सीबीसीएस में अब यूजी की तर्ज पर नंबरों के बजाय  क्रेडिट आधार पर प्राप्त सीजीपीए, लेटर ग्रेड के अनुसार आकलन होगा। विद्यार्थियों को प्राप्तांक के अनुसार कोर्स में लेटर ग्रेड, सीजीपीएस क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट अनुपात प्रदान किया जाएगा। इसी आधार पर विद्यार्थियों की डिग्री का फाइनल रिजल्ट जारी होगा। 9.51 सीजीपीए (95 फीसदी से अधिक अंक) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एस प्लस सुपर लेटर ग्रेड और फर्स्ट क्लास एग्जेंपलरी के साथ रिजल्ट मिलेगा। इसी तर्ज पर 85 से 90 फीसदी अंक वालों को 9.01 से 9.50 सीजीपीए और ओ प्लस प्लस लेटर ग्रेड के साथ आउट स्टैंडिंग फर्स्ट क्लास डिस्टिंक्शन के साथ डिग्री मिलेगी। जबकि, 40 फीसदी प्राप्तांक और इससे नीचे के सीजीपीए पाने वाले विद्यार्थी को एफ लेटर ग्रेड मिलेगा, जिसे फेल की श्रेणी में रखा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी के नए रेगुलेशन से संबंधित विस्तृत विवरण अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। 
विज्ञापन


रेगुलेशन में पीजी में प्रवेश के लिए नियम तय 
पीजी के इस रेगुलेशन 2022 (सीबीसीएस) में हर पीजी, डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए नियम तय किए गए है। सरकार की ओर से अधिसूचित आरक्षण रोस्टर को लागू किया जाएगा। पीजी कोर्स में प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए नियम संबंधित विभाग यूजीसी के नियमों के तहत तय कर लागू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्टिफिकेट कोर्स में रहेंगे 6 से 8 क्रेडिट 
 पीजी रेगुलेशन-2022 (सीबीसीएस ) में सर्टिफिकेट कोर्स लेवल एक सेमेस्टर में 6 से 8 क्रेडिट अंक मिलेंगे। डिप्लोमा लेवल टू दो सेमेस्टर और 25 से 30 क्रेडिट अंकों का होगा। पीजी डिप्लोमा कोर्स लेवल थ्री दो सेमेस्टर और 18 से 30 क्रेडिट, पीजी मास्टर कोर्स जनरल और प्रोफेशनल कोर्स लेवल पांच चार सेमेस्टर, 16 से 34 क्रेडिट का रहेगा। यूजी तकनीकी कोर्स लेवल 6 में आठ सेमेस्टर और 25 से 30 क्रेडिट अंक मिलेंगे। पीजी मास्टर कोर्स तकनीकी और प्रोफेशनल लेवल 7 चार सेमेस्टर और 18 से 34 क्रेडिट अंकों का होगा। इसी तरह रिसर्च डिग्री एम टेक और एलएलएम लेवल आठ 2 से 4 सेमेस्टर का होगा, जिसमें 15 से 30 क्रेडिट अंक होंगे। 25 क्रेडिट शोध के रहेंगे। रिसर्च डिग्री पीएचडी लेवल नौ का एक सेमेस्टर और 14 से 25 क्रेडिट अंकों से आकलन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed