फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cps rajesh dharmani statement over cm virbhadra singh.

कर्ण सिंह को मंत्री बनाने के बाद क्या बोले धर्माणी?

Sat, 29 Aug 2015 07:44 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
cps rajesh dharmani statement over cm virbhadra singh.

बंजार के कांग्रेस विधायक कर्ण सिंह को मंत्री बनाने के बाद दो दिन शांत रहने के बाद घुमारवीं से कांग्रेस विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव वन राजेश धर्माणी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने लिए नहीं बल्कि अपने क्षेत्र के लिए ही मंत्री पद की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिक्रिया के बाद धर्माणी ने कमेंट किया कि राजनीति में व्यक्तिगत कुछ नहीं होता। वह वर्तमान में सार्वजनिक जीवन में हैं। उन्होंने कहा कि जो तर्क कुल्लू जिले को मंत्री पद देने के पीछे दिया जा रहा है, वही बिलासपुर का भी था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने धर्माणी को लेकर कही थी ये बात

cps rajesh dharmani statement over cm virbhadra singh.

कांग्रेस के युवा नेता एवं दो बार विधायक बन चुके राजेश धर्माणी ने कहा कि मंत्री बनाना या नहीं बनाना पार्टी सोचे। यह कांग्रेस पार्टी का ही काम है। उनके बारे में यह कहना कि वह अपने ही मामले की पैरवी कर रहे थे, यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। कुल्लू जिले में भी चार सीटें हैं और बिलासपुर में भी।

राजेश धर्माणी खुद के लिए मंत्री पद चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक झंडी वाले नक्शे को भी पहुंचाया। उन्होंने तर्क दिया था कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का इस बीच के क्षेत्र को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। कर्ण सिंह को मंत्री बनाए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राजेश धर्माणी के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा था कि शायद वह अपना ही मामला प्लीड कर रहे हैं। इसी पर राजेश धर्माणी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed