फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   covid ward will start in Bilaspur AIIMS, proposal sent

हिमाचल: बिलासपुर एम्स में शुरू होगा कोविड वार्ड, प्रस्ताव भेजा

Sun, 30 Jan 2022 02:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jan 2022 02:20 PM IST
सार

एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रूपाली ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर में यदि कोई आपात स्थिति आती है तो इसके लिए एम्स में कोविड वार्ड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
covid ward will start in Bilaspur AIIMS, proposal sent
एम्स बिलासपुर की ओपीडी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए एम्स प्रबंधन ने कोविड वार्ड शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आला अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसकी मंजूरी मिलते ही आयुष ब्लॉक में यह यह वार्ड शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, आपात स्थिति में यह वार्ड कोविड मरीजों के लिए लाभदायक होगा। कोरोना काल में एम्स प्रबंधन ने लोगों से अपील की थी कि वो ई-संजीवनी पोर्टल पर ही एम्स के चिकित्सकों की सेवाएं लें। ताकि कोविड के खतरे से बचा जा सके। लेकिन इसके बावजूद एम्स के मेडिसिन ओपीडी में हर दिन 30 से 35 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिसिन ओपीडी की एडवांस बुकिंग रहती है। वहीं अन्य ओपीडी को मिलाकर हर दिन करीब 150 से 200 मरीज एम्स के चिकित्सकों का परामर्श लेने एम्स पहुंचते हैं।

विज्ञापन


 एम्स में मरीजों की जांच से पहले उनका कोविड टेस्ट किया जाता है। वहीं हर दिन पांच से छह मरीज कोविड संक्रमित पाए जाते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। इसके लिए प्रबंधन ने आयुष ब्लॉक में कोविड वार्ड शुरू करने का प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेजा है। एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रूपाली ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर में यदि कोई आपात स्थिति आती है तो इसके लिए एम्स में कोविड वार्ड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा गया है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो आयुष ब्लॉक में ही कोविड वार्ड बनाया जाएगा। ताकि मरीजों को आपात स्थिति में एम्स के अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed