{"_id":"5fedf20d8ebc3e40fb198546","slug":"covid-vaccine-trial-in-shimla-at-ddu-hospital-tenzin-hospital-and-kasumpti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के डीडीयू, तेंजिन अस्पताल और कसुम्पटी स्कूल में होगा वैक्सीन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के डीडीयू, तेंजिन अस्पताल और कसुम्पटी स्कूल में होगा वैक्सीन का ट्रायल
Thu, 31 Dec 2020 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
नए साल 2 जनवरी से देश भर में होने वाले कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन स्थान भी चयनित किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि शिमला के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल, पंथाघाटी के तेंजिन अस्पताल और राजकीय माध्यमिक पाठशाला कसुम्पटी में वैक्सीन का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देशानुसार इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रायल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया जाएगा कि वैक्सीन कैसे लाई जाएगी और किस-किस को पहले लगेगी और कैसे लगाई जाएगी।
विज्ञापन