फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Covid infected Alive patient declared dead in Maharishi Markandeshwar medical college and hospital Solan Himachal Pradesh

लापरवाही: कोरोना मरीज को मृत बताकर परिवार को थमा दिया किसी और का शव

Sun, 02 May 2021 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 May 2021 09:17 PM IST
सार

महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल (एमएमयू) कॉलेज अस्पताल कुमारहट्टी में रविवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई। निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने उपचाराधीन बुजुर्ग कोरोना मरीज को मृत बताकर परिवार वालों को किसी और का ही शव थमा दिया। अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से सौंपे मृतक के सामान को जब श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार से पहले देखा तो उसमें किसी और की ही अंगूठी निकली। शक होने पर परिवार वालों ने पीपीई किट में लपेटे शव को संस्कार से पहले देखा तो शव किसी और का निकला।

विज्ञापन
Covid infected Alive patient declared dead in Maharishi Markandeshwar medical college and hospital Solan Himachal Pradesh
मरीज के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल (एमएमयू) कॉलेज अस्पताल कुमारहट्टी में रविवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई। निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने उपचाराधीन बुजुर्ग कोरोना मरीज को मृत बताकर परिवार वालों को किसी और का ही शव थमा दिया। अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से सौंपे मृतक के सामान को जब श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार से पहले देखा तो उसमें किसी और की ही अंगूठी निकली। शक होने पर परिवार वालों ने पीपीई किट में लपेटे शव को संस्कार से पहले देखा तो शव किसी और का निकला।

विज्ञापन


मरीज के परिजनों ने इसकी सूचना अस्पताल समेत स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव वापस एमएमयू भिजवाया। प्रशासन ने जांच में पाया कि संबंधित परिवार का बीमार व्यक्ति जिंदा है। इस पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। अस्पताल में उपचाराधीन जौणाजी क्षेत्र के बुजुर्ग के पोते जगदीप ठाकुर ने बताया कि तीन दिन पहले ही उनकी दादी की मौत हुई है, जिसके बाद वह अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार गए थे।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम अस्पताल से फोन आया कि उनके दादा की मौत हो गई है। वह अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा सकते हैं। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चंबाघाट श्मशानघाट पहुंचे। जब अस्पताल से मिले दादा के सामान को देखा, तो उसमें एक अंगूठी निकली, जो उनके दादा की नहीं थी। शक के आधार पर जब उन्होंने शव को निकालकर देखा तो शव किसी और का निकला। जबकि दिया गया अन्य सामान उनके दादा का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने गलत नाम की काट दी थी पर्ची
सीएमओ सोलन डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि एमएमयू अस्पताल में संबंधित व्यक्ति का इलाज चल रहा था। वहां के कर्मचारियों की ओर से गलत पर्ची बनाने के कारण यह लापरवाही हुई। मामले की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद सामने आया है कि मौत धनीराम की हुई है, जबकि केवल राम जिंदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed