{"_id":"5e96f9a38ebc3e72c22b260f","slug":"covid-19-sample-will-be-taken-in-himachal-of-cold-and-fever-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी-खांसी, जुकाम से पीड़ित डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों के भी लिए जाएंगे कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी-खांसी, जुकाम से पीड़ित डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों के भी लिए जाएंगे कोरोना सैंपल
Thu, 16 Apr 2020 09:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लॉकडाउन में छूट देने की कसरत शुरू हो गई है। तब्लीगी जमात और उनके संपर्क में आए करीब सभी लोगों की के सैंपल की जांच पूरी हो गई है। 20 अप्रैल से पहले-पहले स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में जाएंगी और ऐसे लोगों के सैंपल लेंगी, जहां ये लोग घूमे या किसी काम की तलाश में गए थे।
विज्ञापन
पॉजिटिव जमातियों से इस बारे में पूछा जाएगा। इसके अलावा अस्पतालों और गांवों में जिन लोगों को फ्लू (सर्दी, खांसी, बुखार) हुए दस और इससे अधिक दिन हो गए हैं, उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। ऐसे डेढ़ हजार से ज्यादा लोग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह इसलिए है, जिससे लॉकडाउन में छूट देने से पहले कोई भी कोरोना पॉजिटिव न हो। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में छूट मिलने की कम संभावना है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हिमाचल में जगह-जगह लोग फंसे हैं। इन लोगों को 20 तारीख से पहले घर पहुंचाया जाना है। अभी तक 2600 लोगों को परिवहन निगम की बसों से उनके स्टेशन तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में तब्लीगी जमात के तकरीबन सभी लोगों की सैंपलिंग हो गई है। अब तक 33 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। 20 तारीख से पहले पहले सैंपल प्रक्रिया पूरी करनी है। अस्पताल और अन्य गांव में फ्लू रोगियों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य