{"_id":"69b179f5892b67d60e0cae2b","slug":"counselling-for-vedic-mathematics-at-hpu-tomorrow-shimla-news-c-19-sml1002-689032-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में वैदिक गणित के \nलिए काउंसलिंग 13 कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में वैदिक गणित के लिए काउंसलिंग 13 कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफलाइन काउंसलिंग सुबह 11 बजे होगी शुरू
अनुपस्थित अभ्यर्थी ई-मेल से भेज सकते हैं दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में सत्र 2025-26 के लिए वैदिक गणित के लघु अवधि, एड-ऑन एवं कौशल विकास प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 13 मार्च को होगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार काउंसलिंग सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।
पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर ऑफलाइन काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए कहा है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपना ऑनलाइन भरा हुआ आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियां और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को मैट्रिक से लेकर उच्चतर योग्यता तक के सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियां जमा करनी होंगी जबकि मूल प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए काउंसलिंग के समय प्रस्तुत करने होंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश ऑफलाइन काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, वह अपने सभी दस्तावेज एक संयुक्त पीडीएफ फाइल में भेज सकते हैं। इस फाइल में आवेदन पत्र, प्रमाणपत्रों की प्रतियां और निर्धारित प्रारूप को भरकर हस्ताक्षर सहित शामिल करना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को यह पीडीएफ फाइल 13 मार्च को विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजनी होगी। विभाग के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश की औपचारिकताएं आगे बढ़ाई जाएंगी। गौरतलब है कि यह पाठ्यक्रम गणितीय कौशल और वैदिक गणित की पारंपरिक विधियों को समझने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है जिसमें सीमित सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।