फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   counselling for private colleges in himachal admission on spot.

इंजीनियरिंग की सीटें भरने का आखिरी मौका

Wed, 05 Aug 2015 01:51 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
counselling for private colleges in himachal admission on spot.

प्रदेश के एक दर्जन से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली चल रही सीटों को भरने का आज आखिरी मौका होगा। तीन चरणों की काउंसलिंग में प्राइवेट कॉलेजों में इंजीनियरिंग की महज 10 से 15 सीटें ही भरी जा सकी हैं। इधर, बी-फार्मेसी की खाली सीटों के लिए 6 अगस्त को स्पॉट एडिमशन का राउंड होगा। 7 मई को एमबीए, एमसीए, एमटेक और एम-फार्मा की खाली सीटों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


स्पॉट एडमिशन में भी काउंसलिंग की तरह वही अभ्यर्थी भाग ले सकता है, जिसने जेईई और एचपीसीईटी की प्रवेश परीक्षा में भाग लिया होगा। तकनीकी विवि से संबद्ध प्राइवेट बी-फार्मेसी कॉलेजों और एमबीए, एमसीए, एमटेक तथा एम-फार्मा कॉलेजों में भी सैकड़ों सीटें खाली हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में यह प्रक्रिया होनी है।

विज्ञापन

खाली सीटें भरने को फैसला

counselling for private colleges in himachal admission on spot.

प्राइवेट कॉलेजों में तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी सैकड़ों सीटें खाली रह गई हैं। तकनीकी विवि हमीरपुर अब कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए 5, 6 तथा 7 अगस्त को स्पॉट एडमिशन राउंड करवाने का फैसला लिया है।
-डा. एनएन शर्मा, डीन अकेडमिक, प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर

इंजीनियरिंग कॉलेजों में ये ट्रेड-
इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमाबाइल में इंजीनियरिंग होती है।

प्रदेश में चार सरकारी, 14 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज-
प्रदेश में इस समय सरकारी क्षेत्र में चार और निजी क्षेत्र में 14 कॉलेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed