इंजीनियरिंग की सीटें भरने का आखिरी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के एक दर्जन से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली चल रही सीटों को भरने का आज आखिरी मौका होगा। तीन चरणों की काउंसलिंग में प्राइवेट कॉलेजों में इंजीनियरिंग की महज 10 से 15 सीटें ही भरी जा सकी हैं। इधर, बी-फार्मेसी की खाली सीटों के लिए 6 अगस्त को स्पॉट एडिमशन का राउंड होगा। 7 मई को एमबीए, एमसीए, एमटेक और एम-फार्मा की खाली सीटों को भरा जाएगा।
स्पॉट एडमिशन में भी काउंसलिंग की तरह वही अभ्यर्थी भाग ले सकता है, जिसने जेईई और एचपीसीईटी की प्रवेश परीक्षा में भाग लिया होगा। तकनीकी विवि से संबद्ध प्राइवेट बी-फार्मेसी कॉलेजों और एमबीए, एमसीए, एमटेक तथा एम-फार्मा कॉलेजों में भी सैकड़ों सीटें खाली हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में यह प्रक्रिया होनी है।
खाली सीटें भरने को फैसला
प्राइवेट कॉलेजों में तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी सैकड़ों सीटें खाली रह गई हैं। तकनीकी विवि हमीरपुर अब कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए 5, 6 तथा 7 अगस्त को स्पॉट एडमिशन राउंड करवाने का फैसला लिया है।
-डा. एनएन शर्मा, डीन अकेडमिक, प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर
इंजीनियरिंग कॉलेजों में ये ट्रेड- इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमाबाइल में इंजीनियरिंग होती है।
प्रदेश में चार सरकारी, 14 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज- प्रदेश में इस समय सरकारी क्षेत्र में चार और निजी क्षेत्र में 14 कॉलेज हैं।