{"_id":"5b83fa9942c7922ee4102688","slug":"counselling-for-d-el-ed-in-himachal-from-30-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए इस दिन से होगी काउंसलिंग, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड के लिए इस दिन से होगी काउंसलिंग, शेड्यूल जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) सत्र 2018-2020 के लिए सरकारी डाइट और निजी संबद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 30 अगस्त से 14 सितंबर तक करेगा
विज्ञापन
। स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में काउंसलिंग के लिए बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा अंकों के आधार पर वेबसाइट www.hpbose.org में सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार निर्धारित तिथि को अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में सुबह दस से पांच बजे तक काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड कार्यालय में 14 सितंबर तक काउंसलिंग होगी। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट में उपलब्ध करवाए गए बायोडाटा फार्म को भरकर लाना होगा। साथ ही अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटेगिरी/उप कैटेगिरी और अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को इससे संबंधित कोई भी जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शिक्षण संस्थानों का आवंटन किया जाएगा।