10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में मिल जाएगा दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रोविजनल आधार पर दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इन दाखिलों को नियमित किया जाएगा। जमा एक कक्षा की पढ़ाई भी सुचारू तौर पर जारी रखने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है।मंगलवार को सभी स्कूल प्रिंसिपलों और जिला उप निदेशकों को जारी पत्र में शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने 16 मई तक सभी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूल बदलने के इच्छुक विद्यार्थियों से भी संबंधित स्कूल प्रिंसिपलों से संपर्क करने को कहा है।
दाखिला प्रक्रिया के तहत स्कूलों में भीड़ एकत्र नहीं करने की हिदायत भी दी गई है। स्कूल प्रिंसिपलों को ऑनलाइन माध्यमों से दाखिले करने को कहा गया है। इसके अलावा जिन अभिभावकों को इसमें मुश्किल पेश आ रही है। उन्हें स्कूलों में कक्षावार और सीमित संख्या में दाखिले के लिए बुलाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों का रिकार्ड उपलब्ध है। ऐसे में दाखिला करने के लिए जितना कम हो सके, अभिभावकों को बुलाया जाए। फोन, व्हाट्सऐप के माध्यम से ही दाखिला प्रक्रिया को पूरा किया जाए।