{"_id":"5ec283f1786a6779d80cd920","slug":"coronavirus-panchayats-will-prevent-elderly-and-children-from-leaving-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बुजुर्गों व बच्चों को घर से निकलने से रोकेंगी पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: बुजुर्गों व बच्चों को घर से निकलने से रोकेंगी पंचायतें
Mon, 18 May 2020 06:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खतरे के चलते हिमाचल में पंचायतें अब 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों घरों से बाहर निकलने से रोकेंगी। लॉकडाउन-4 की गाइडलाइन में निर्देश दिए गए हैं कि 60 से अधिक आयु के बुजुर्गों और 10 साल से कम आयु के बच्चों को घर के आंगन से बाहर नहीं निकलना है।
विज्ञापन
सरकार ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को घर के आंगन से बाहर न निकलने दें। छोटे बच्चों का इम्युन सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे में यह बीमारी ऐसे लोगों को जल्द अपनी चपेट में ले लेती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर को खास नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उचित सामाजिक दूरी, बार-बार हाथों को धोना, आंख-नाक और मुंह इत्यादि को अनावश्यक रूप से न छूना, खांसते और छींकते वक्त शिष्टाचार का पालन करना, फेस कवर के लिए मास्क का उपयोग करना आदि जरूरी उपयोग कर कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। गौरतलब है कि हिमाचल में कोरोना महामारी युवा, बुजुर्गों के अलावा बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में ले रही है। जिला चंबा में भी 10 साल से कम उम्र के बच्ची कोरोना पॉजिटिव हो चुकी है।
विज्ञापन