{"_id":"625ecdd7ee05a12e830828e7","slug":"coronavirus-latest-update-himachal-pradesh-for-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में 14 नए पॉजिटिव मरीज, किन्नौर समेत चार जिले हुए कोविड मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में 14 नए पॉजिटिव मरीज, किन्नौर समेत चार जिले हुए कोविड मुक्त
Tue, 19 Apr 2022 08:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला/रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला/रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Apr 2022 08:29 PM IST
सार
प्रदेश में मंगलवार को 14 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इतने ही मरीज ठीक हुए हैं। 1645 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। प्रदेश में सक्रिय कोरोना केस 63 रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सिरमौर, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के बाद अब किन्नौर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। मंगलवार को उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जिले में अब कोरोना का कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अब भी एहतियातन कोविड के सैंपल ले रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। सभी लोगों को कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। मास्क लगाकर दो गज की दूरी भी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिले में 89,020 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी जबकि 4,445 लोग संक्रमित पाए गए थे। उधर, प्रदेश में मंगलवार को 14 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इतने ही मरीज ठीक हुए हैं। 1645 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। प्रदेश में सक्रिय कोरोना केस 63 रह गए हैं। अब तक 4115 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के 284712 मामले आ चुके हैं। इनमें से 280515 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन