{"_id":"5eb781760a9cd80c6f7b19c6","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-two-more-covid-19-positive-cases-total-case-now-54-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal Pradesh: बाहरी राज्यों के दो टैक्सी चालक पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal Pradesh: बाहरी राज्यों के दो टैक्सी चालक पॉजिटिव
Sun, 10 May 2020 09:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी/स्वारघाट(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी/स्वारघाट(बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 May 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले में बाहरी राज्यों के दो टैक्सी चालक कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें एक अहमदाबाद और दूसरा गुरुग्राम का रहने वाला है। ये सवारियां लेकर कांगड़ा के बैजनाथ और मंडी जिले के चच्योट जा रहे थे। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने इसकी पुष्टि की है। पहली बार दो मामले आने से बिलासपुर जिला ग्रीन जोन से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया है कि आठ मई को गुजरात का 36 वर्षीय चालक सवारियों को लेकर बैजनाथ जा रहा था, जबकि 46 वर्षीय दिल्ली निवासी दूसरा चालक मंडी के चच्योट जा रहा था। दोनों टैक्सी चालकों और सवारियों को स्वारघाट में मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए रोका था और चालकों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट आईजीएमसी शिमला से पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया है। इन दोनों चालकों और साथ आईं सवारियों को नयनादेवी के मातृ आंचल और स्वारघाट के वन विभाग के विश्राम गृह में क्वारंटीन किया है। अब क्वारंटीन सवारियों के सैंपल लिए जाएंगे। इन दोनों चालकों का यात्रा इतिहास दिल्ली व गुजरात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन