{"_id":"5ebb9fa2eb1dff54f946e359","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-six-containment-zones-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में कंटेनमेंट जोन हुए छह, ये दो नए कंटेनमेंट जोन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में कंटेनमेंट जोन हुए छह, ये दो नए कंटेनमेंट जोन बने
Wed, 13 May 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिला में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। इसके बाद शाम को चार जगह कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाए गए। बैजनाथ उपमंडल की पपरोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 को कंटेनमेंट जोन बना बना दिया गया। वार्ड के ढाई एकड़ क्षेत्र में आने वाले करीब 250 परिवारों के परिसर को आदेशों तक सील कर दिया गया है। सील किए गए इस क्षेत्र में पपरोला बाजार शामिल नहीं है।
विज्ञापन
उधर, दूसरा पॉजिटिव मामला कुलथी पंचायत वार्ड-1 मझाकड़ा का है। इस पंचायत में कोरोना के कुल दो मामले हो गए हैं। पहला मामला चौंधा वार्ड का था। अब मझाकड़ा गांव से भी मंगलवार को केस आया। दूसरा केस आने के बाद अब पूरी कुलथी पंचायत को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। साथ लगती धमेड़ पंचायत को बफर जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कंटेंनमेंट जोन में आई कुलथी पंचायत पर पुलिस का कड़ा पहरा लग गया है। यहां किसी तरह की कोई मूवमेंट नहीं रहेगी। कंटेंटमेंट जोन की इस पंचायत के वार्ड एक मझाकड़ा, वार्ड दो कुलथी एक, वार्ड तीन ढिन्नू, वार्ड चार कुल्थी दो, वार्ड पांच कुल्थी तीन और वार्ड सात पंजलेहड़ के लोगों को कम से कम चौदह दिनों तक अपने घर में ही रहना होगा।
विज्ञापन
किसी भी तरह की जरूरत के लिए उन्हें गांव के वार्ड पंच से लेकर प्रधान को संपर्क करना होगा। तीसरा मामला जमानाबाद गांव का है। इसी गांव से पहले भी एक युवक पाजिटिव आया था। यह पंचायत पहले से ही कंटेंटमेंट जोन में है। चौथा मामला पंचरुखी से पुलिस जवान का है। पंचरुखी इलाके के भी 3 किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।