फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh paonta sahib ward four seal and containment zone after two covid 19 cases

पांवटा का वार्ड-4 सील, आसपास के क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन में शामिल

Thu, 14 May 2020 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 May 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh paonta sahib ward four seal and containment zone after two covid 19 cases
- फोटो : अमर उजाला

मां-बेटी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वार्ड-4 समेत वार्ड-3 के संत तेजा सिंह गुरुद्वारा तारुवाला से आदर्श कॉलोनी, छात्र रावमापा तारुवाला और नप कमेटी के वार्ड-13 के रोज आर्किड स्कूल तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। पांवटा से शिलाई एनएच-707 मार्ग के बद्रीपुर चौक से पांवटा नगर परिषद क्षेत्र के बद्रीपुर चौक से तारुवाला तक को भी कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।

विज्ञापन


हरिओम कॉलोनी में संक्रमित महिला के आवास समेत पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज करवाया गया है। वीरवार को एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कंटेनमेंट जोन में शामिल होने वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं व घरेलू सामान की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि बद्रीपुर चौक से तारुवाला तक एनएच किनारे केवल मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहेंगी। 
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि दिल्ली से लौटी महिला व उसकी बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों को सराहां कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है। कंटेनमेंट जोन चिह्नित कर सील कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed