{"_id":"5f3e356a6a6e321a4f586e68","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-fever-patient-found-covid-19-positive-after-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद निकला कोरोना पॉजिटिव, चार दिन से था बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद निकला कोरोना पॉजिटिव, चार दिन से था बुखार
Thu, 20 Aug 2020 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के मुताबकि उक्त व्यक्ति शाहपुर का रहने वाला था। धर्मशाला में किराए के मकान में रहता था। इसे चार दिन से बुखार था।
विज्ञापन
बुधवार रात को इसे धर्मशाला अस्पताल लाया गया लेकिन उससे पहले ही दम तोड़ चुका था। मौत के बाद लिए सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से वकील था, ट्रेवल हिस्ट्री शिमला की थी। शिमला से आने के बाद उसे लगातार बुखार था। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने पुष्टि की है।
विज्ञापन