फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus In Himachal Pradesh COVID 19 Positive Cases updates today 24th May 2020

हिमाचल में 15 और कोरोना पॉजिटिव, 136 हुए एक्टिव केस

Sun, 24 May 2020 11:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Himachal Pradesh COVID 19 Positive Cases updates today 24th May 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में रविवार को 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कुल आंकड़ा 204 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव मामले 136 हैं। उधर, मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती बाहरी राज्यों के तीन चालक और एक हमीरपुर निवासी को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी है। यह चारों स्वारघाट क्वारंटीन सेंटर में पॉजिटिव पाए गए थे। अब तक 65 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


रविवार को ऊना जिले में सात मामले आ गए हैं। इनमें एक होमगार्ड जवान भी शामिल है। इसके अलावा तीन मुंबई से, दो दिल्ली से और एक बंगाणा के ठठूं में 17 मई को मुंबई से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव हुआ है। सभी को खड्ड सेंटर में शिफ्ट किया है।  दिल्ली से अपने ननिहाल हमीरपुर लौटीं बिलासपुर की प्रशिक्षु नर्स भी संक्रमित हुई है। कांगड़ा में तीन मरीजों में से एक ज्वालाजी के पाईसा का है जो मुंबई में टैक्सी चलाता है।
विज्ञापन


इसे धर्मशाला भर्ती किया है। दूसरा पंचरुखी के भरवाना और तीसरा गदियाड़ा पंचायत का रहने वाला है। भरवाना का पॉजिटिव किडनी रोगी है। तबीयत खराब होने के बाद उसे टांडा भर्ती किया है, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। 42 वर्षीय गदियाड़ा निवासी वीरवार शाम पत्नी व दो बच्चों के साथ दिल्ली से लौटकर अपने नोरा चकोल गांव ससुराल पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे बैजनाथ कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। मंडी के धर्मपुर उपमंडल की 19 वर्षीय पॉजिटिव युवती मुंबई से लौटने के बाद संधोल में संस्थागत क्वारंटीन थी। उसके माता-पिता निगेटिव हैं। युवती को नेरचौक भर्ती किया जाएगा। युवती में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। उधर, चंबा में एक पॉजिटिव मामला आया है। पॉजीटिव व्यक्ति मुंबई से लौटा है। हमीरपुर में आए दो मरीजों में से 18 मई को परिजनों के साथ बड़सर अपने ननिहाल लौटी बिलासपुर की एक युवती बड़ाग्राम स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन थी।

वह दिल्ली के एक संस्थान में स्टाफ नर्स का कोर्स कर रही है। इसक अलावा एक सुजानपुर के बगेहड़ा बहुला का नोयडा से लौटा व्यक्ति शामिल है। बिलासपुर के स्वारघाट में भी कोरोना का मामला सामने आया है। 21 मई को मंडी के जोगिंद्रनगर का व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ दिल्ली से टैक्सी में लौटा था। तीनों को स्वारघाट में होटल माउंट व्यू में क्वारंटीन किया था। इसे बिलासपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। 

मंडी में चार कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर घर लौटे

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन चार कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया है। इनमें तीन चालक और एक हमीरपुर जिला का निवासी है। स्वारघाट में क्वारंटीन अहमदाबाद और दिल्ली के टैक्सी चालक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें दस मई को नेरचौक में भर्ती किया था।

वहीं, स्वारघाट में ही क्वारंटीन दिल्ली के एक अन्य टैक्सी चालक और हमीरपुर निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर 15 मई को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किए थे। यहां रिपोर्ट निगेटिव आने पर रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed