{"_id":"5f8878b74ba29279be458635","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-updates-15-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोरोना संक्रमितों की मौत, भाजपा की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव समेत प्रदेशभर में 261 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोरोना संक्रमितों की मौत, भाजपा की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव समेत प्रदेशभर में 261 पॉजिटिव
Thu, 15 Oct 2020 10:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। कोरोना से कुल्लू जिले की दो और लाहौल-स्पीति जिले की एक महिला की मौत हो गई। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हुई है। इनमें एक महिला कुल्लू की जबकि दूसरी लाहौल की थी।लाहौल की 68 साल की बुजुर्ग महिला को 12 दिन पहले डायरिया हुआ था। महिला को उपचार के लिए 11 अक्तूबर को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को उसकी मौत हो गई। कुल्लू जिला के अखाड़ा बाजार की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 14 अक्तूबर को कुल्लू से नेरचौक रेफर किया गया था। महिला को शुगर और ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। इसके अलावा एक अन्य महिला की कुल्लू अस्पताल में मौत हुई है। वह मनाली के करजां की रहने वाली थीं। कोरोना होने पर मनाली अस्पताल से उसे नेरचौक रेफर किया गया है। यहां उपचार के बाद महिला को कुल्लू अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
यहां पर उनकी कोरोना से मौत हो गई। वहीं प्रदेशभर में गुरुवार को 261 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी 63, शिमला 52, कांगड़ा 25, कुल्लू 22, सोलन 20, लाहौल स्पीति 18, सिरमौर 17, हमीरपुर 14, ऊना-बिलासपुर 13-13 और चंबा में 4 मामले आए हैं। हमीरपुर जिले में भाजपा की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और पांच पुलिस कर्मचारियों समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व सीपीएस के तीन अन्य परिवार सदस्य भी पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने और अपने परिवार सदस्यों के पॉजिटिव होने की सूचना फेसबुक अकाउंट से भी साझा की है और अपने संपर्क में आए लोगों को जांच करवाने की अपील की है। बीते एक माह से उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं, एसएचओ भोरंज समेत थाने के कुल पांच कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं।