{"_id":"5f02a51270c7150983713365","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-6-july-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज, कांगड़ा में 11 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज, कांगड़ा में 11 मरीज हुए ठीक
Mon, 06 Jul 2020 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/कांगड़ा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के नौ और मामले आए हैं। हमीरपुर जिले में नोएडा से लौटा बड़सर का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह डुंगरी में संस्थागत क्वारंटीन था। दिल्ली से लौटा बड़सर का 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह दियोटसिद्ध में संस्थागत क्वारंटीन था। हमीरपुर जिले में भी आज 11 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा जिले में भी दो पॉजिटिव केस आए हैं। मुजफ्फरनगर से लौटा नूरपुर वर्तमान में होम क्वारंटीन व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। संक्रमित को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, मुंबई से लौटा जयसिंहपुर की महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला को कोविड केयर सेंटर डाढ भेजा जा रहा है। वहीं मंडी जिले में भी दो कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। मंडी जिले के सुंदरनगर का रोपा निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
वह 29 जून को आबू धाबी से आया था। उसे सुंदरनगर शहर के एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। रविवार शाम को आई रिपोर्ट में वह निगेटिव निकला था। सोमवार को रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कांगड़ा जिले में सोमवार को 11 और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अब सात दिन के होम आईसोलेशन में रहना होगा।
विज्ञापन
वहीं, सोलन में कोरोना के तीन नए मामले आए हैं। तीनों संक्रमित मरीज अर्की उपमंडल के हैं। इनमें से एक मामला डुमैहर के पपलोटा में पूर्व में संक्रमित आए सेना के जवान का बेटा है। स्वास्थ्य विभाग ने रेंडम आधार पर बेटे का सैंपल लिया था जो पॉजिटिव आया है। जबकि दो अन्य मामले बाहरी राज्यों से लौटे लोगों के हैं। जिन्हें आईपीएच विश्राम गृह अर्की में क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1071 पहुंच गया है। राज्य में 776 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। 301 सक्रिय मामले हैं। अब तक नौ की मौत हो चुकी है। 13 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।