फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 31 July 2020

Himachal Coronavirus Cases: सोलन में 28, प्रदेशभर में 55 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 31 Jul 2020 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 31 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में शुक्रवार को 55 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सोलन में 28, मंडी में 8, कांगड़ा में 7, ऊना 5, सिरमौर 3 और हमीरपुर-चंबा में 2-2 मरीज शामिल हैं। वहीं प्रदेशभर में 71 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंडी में आए 8 मामलों में सुंदरनगर के महादेव में पहले से संक्रमित सैन्य जवान और उसकी पत्नी के बाद उनका 5 साल का बेटा और 13 साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है।

विज्ञापन


कांगड़ा में 7 संक्रमितों में 2 सैन्य जवान शामिल हैं। हमीरपुर जिले के हरमंदिर और लोहरड़ा में एक-एक मरीज सामने आया है। सिरमौर जिले में जहां तीन लोग पॉजिटिव निकले ,वहीं 30 ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2564 पहुंच गया है। इनमें 1076 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1459 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से 12 की मौत हुई है और 15 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कोरोना के 28 नए मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें हेल्थ केयर वर्करों सहित उद्योगों के कामगार, बाहरी इलाके से आए यात्री और पूर्व संक्रमितों के संपर्क वाले लोग शामिल हैं। इनमें रैंडम सैंपल से आये नए लोग भी शामिल हैं, जिसमें उद्योग के अलावा अन्य जगह से शामिल हैं। ताजातरीन मामलों में नालागढ़ के 2 हेल्थकेयर वर्कर, बसंती बाग बद्दी से पूर्व संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए तीन, गुरुमाजरा कॉलोनी में 5 यात्री, मैकलोड फार्मा के पूर्व संक्रमित के संपर्क आने से एक, ग्रीन लैम

पंजैहरा से रैंडम सैंपल में तीन, एक अन्य जगह से रैंडम सैंपल से पांच, हाउसिंग बोर्ड फेज-3 बद्दी के संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए 6, स्टीलबर्ड कंपनी व सिक्का होटल बद्दी से 2 यात्री और चिकित्सकों के परामर्श पर एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल एवं कोविड केंद्र शिफ्ट में किया जा रहा है।

दादा-दादी और 6 वर्षीय पोते समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव

जिला ऊना से शुक्रवार को कोविड-19 की जांच लिए मेडिकल कॉलेज टांडा में भेजे सैंपलों में 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक ही परिवार से दादा-दादी और 6 वर्षीय पोता संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार उपमंडल ऊना के गांव भटोली से 64 साल का व्यक्ति, उसकी 58 साल की पत्नी और 6 साल का पोता है। गौर हो कि इस 6 साल के बच्चे का पिता पहले ही संक्रमित है। उसके संपर्क में आने से तीनों पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, चौथा अंब उपमंडल के गांव ठठल का 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव है।

यह लुधियाना से आया था और घर पर क्वारंटीन था। वहीं, पांचवां पॉजिटिव मामला भी उपमंडल अंब का है। इनमें गांव खरोह की 31 साल की ग्वालियर से लौटी महिला पॉजिटिव है। इसे भी होम क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि जिला ऊना से कोविड जांच के लिए 180 सैंपल भेजे थे।

इनमें से 5 पॉजिटिव, 174 निगेटिव और एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं, 7 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 6 पॉजिटिव और एक निगेटिव है। इसके साथ ही जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 207 हो गई है। इनमें से 147 रिकवर और 60 एक्टिव केस हैं। वहीं, जिला में 14 माइग्रेटेड इन के मामले आ चुके हैं, जिनमें से 8 रिकवर और 6 केस एक्टिव हैं।

विज्ञापन

सेना के दो जवानों सहित सात पॉजिटिव

कांगड़ा जिले में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी सेना के दो जवानों सहित सात नए मामले सामने आए हैं। वहीं अच्छी खबर यह भी है कि आठ लोगों ने महामारी को मात दी है। 16 जुलाई को लेह से लौटा सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह पालमपुर के बंदला गांव का रहने वाला है। वहीं कोरोना पॉजिटिव बेटे के संपर्क में आने से बैजनाथ के मदेहड़ गांव की 41 वर्षीय उसकी मां भी पॉजिटिव आई है।

इन दोनों को सैन्य अस्पताल पालमपुर शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा बैजनाथ के धनग गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। वह 20 जुलाई को जालंधर से आया था। वहीं मुंबई से 22 जुलाई को लौटा पालमपुर के मौलीचक्क गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। दोनों को कोविड अस्पताल धर्मशाला भेज दिया गया है।

उपमंडल फतेहपुर के रे गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति बिना किसी ट्रेवल हिस्ट्री के पॉजिटिव आया है। वहीं फतेहपुर के हटली गांव का 22 साल का युवक कोरोना की चपेट में आया है। यह यवक 19 जुलाई को राजस्थान से आया था। दोनों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ भर्ती किया गया है। इसके अलावा सैन्य अस्पताल योल में भर्ती एक जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। योल अस्पताल में ही उसका उपचार चल रहा है।

सिरमौर जिले के गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन में कोरोना का हमला थमने के बाद अब शहर के दूसरे हिस्सों में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि, मरीजों की ठीक होने की रफ्तार भी बेहद तेज हैं। शुक्रवार देर शाम डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीन और पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो पूर्बिया मोहल्ला और एक अप्पर स्ट्रीट नाहन क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। तीनों को कोबिड केयर सेंटर के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।

नाहन शहर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को शहर में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें 14 लोग ऐसे थे, जो पहले से संपर्क में आए लोगों के प्राथमिक संपर्क में थे। जबकि एक सेना का जवान और विदेश से लौटी युवती भी कोरोना संक्रमित पाई गई। अब शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्बिया मोहल्ला में एक महिला कुछ दिन पहले संक्रमित पाई गई थी।

जानकारी के अनुसार आज कुल 240 नए सैंपल, 40 फॉलोअप सैंपल और 2 रिपीट सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। दोपहर को आई रिपोर्ट में 40 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट में से 5 की रिपोर्ट आनी शेष थी, जिसमे 3 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त नए सैंपल में से 132 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 100 सैंपलों की अभी जांच चल रही है। देर रात आई रिपोर्ट में तीन नए पॉजिटिव मामले आए हैं।

जिसमें पूर्बिया मोहल्ला की 39 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक तथा अप्पर स्ट्रीट के 58 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामले आने और 43 लोगों के ठीक होने के बाद जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 173 रह गई है। बताया जा रहा है कि आज पॉजिटिव आए लोग पहले से पॉजिटिव आए लोगों के प्राथमिक संपर्क में थे। जिला दंडाधिकारी डॉ. आरके परूथी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों को कोविड केयर सेंटर के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed