फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 28 August 2020

Coronavirus in Himachal: प्रदेश में 144 नए मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Fri, 28 Aug 2020 10:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 28 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 144 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में 22, ऊना में 15, चंबा में 17, कांगड़ा 30, सिरमौर में 35, शिमला में 12, बिलासपुर में 7, हमीरपुर दो, मंडी 1, किन्नौर में 2 और कुल्लू में 1 कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5637 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 1413 हैं। अब तक 4149 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 141 और मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 42 मरीज ठीक होकर राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन


शिमला शहर में शुक्रवार को कोरोना के 11 नए मामले आए। इनमें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ऑर्थो, सर्जरी और कोरोना संदिग्ध वार्ड में मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के पंथाघाटी, न्यू शिमला, टुटीकंडी, संकटमोचन, बालूगंज, लोअर और अपर चक्कर से भी कोरोना के मामले आए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ लोग वह हैं जो हाल ही में पॉजिटिव आए एक बैंक कर्मचारी के संपर्क में रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बैंक को पहले ही सील कर दिया है। इसे 8 से 10 दिन बाद सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा। इसके अलावा एक मामला रामपुर में आया है। 
विज्ञापन


ऊना जिले में दो बैंक कर्मियों समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की एक महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। अंब उपमंडल के लोअर अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह जम्मू से लौटा है और संस्थागत क्वारंटीन में था। हरोली उपमंडल के गांव सेंसोवाल में 49 वर्षीय महिला और उसका 21 वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। यह परिवार जालंधर से लौटा है। ऊना उपमंडल के गांव बहडाला का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है, यह संक्रमित के संपर्क में आया था। बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बंबर ठाकुर की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना शहर के वार्ड दो का 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव हुआ है, यह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और क्षेत्रीय अस्पताल में डायलसिस करवा रहा था। वहीं ऊना उपमंडल की ही पीएनबी ब्रांच रक्कड़ कालोनी का 35 वर्षीय मैनेजर संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल लिया था। कांगड़ा में पुलिस कर्मी, दो स्वास्थ्य कर्मी, सेना के तीन जवानों समेत 18 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।हरोली उपमंडल के बाथू गांव का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है यह कुवैत से लौटा था और संस्थागत क्वारन्टीन में था। वहीं कांगड़ा जिला के देहरा के गांव सेहरी के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, यह हरोली के पंजावर में स्थित पीएनबी बैंक का कर्मी है।

संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल हुआ था। भडोलियां कलां का 28 वर्षीय सेना का जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह उत्तराखण्ड से लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन में था। संतोषगढ़ के वार्ड दो का 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की 36 वर्षीय महिला कर्मी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी संक्रमित के संपर्क में आई थी।

गांव सलोह का 31 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। टक्का गांव की 38 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। गगरेट का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल लिया गया था।

वहीं ऊना उपमंडल के मलाहत का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन शर्मा ने 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed