फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 2 August 2020

Coronavirus in Himachal: सोलन में 27 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेशभर में 66 संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 11:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 2 August 2020
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 66 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में 27, मंडी में 11, कांगड़ा में 7, हमीरपुर में 6, शिमला में 5, सिरमौर-चंबा में 4-4 बिलासपुर में 2 मामले आए हैं। सिरमौर जिले में चार मामले आए हैं। पांवटा में तीन संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून में उपचाराधीन व्यक्ति के पिता, मां और बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मामला कालाअंब से है। शिमला के पांच मामलों में 3 रामपुर और 2 रोहड़ू से हैं। नेपाल से वाया हरियाणा होते हुए रोहड़ू के शलान पहुंचे दो मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल से रामपुर के डकोलड़ क्षेत्र में पहुंचे तीन मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


बिलासपुर में रविवार को दो और कोरोना के मामले सामने आए हैं। दोनों संक्रमित झंडूता के कंटेनमेंट जोन के हैं। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही होम क्वारंटीन में थे। इनमें से एक 27 वर्षीय युवक व दूसरा 29 वर्षीय युवक है। दोनों ही बरठीं के संगास्वीं के हैं। दोनों को कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 22 नए मामलों के साथ सोलन जिले में 27 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चार पुलिस कर्मियों के साथ परवाणू, कंडाघाट और बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के मामले शामिल हैं। क्वारंटीन और रैंडम सैंपलों से लोग पॉजिटिव आए हैं। रविवार को आए 27 मामलों में से 22 बीबीएन के  हैं। इनमें बद्दी में रैंडम सैंपल से एक, नालागढ़ में संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुआ एक, बद्दी में 1 एएनसी, बसंती बाग व अमरावती में पूर्व संक्रमित के संपर्क से दो, बद्दी थाना में पूर्व संक्रमित के संपर्क में आकर दो, नालागढ़ थाना में रैंडम सैंपल से एक, कन्या स्कूल नालागढ़ में 7 अंतरराज्यीय यात्री, चिकित्सकों के परामर्श पर बीबीएन के अलग-अलग क्षेत्रों से 6, नालागढ़ थाना से एक शामिल है, जबकि जिला के अन्य भागों से ईएसआई परवाणू से 2, डायरेक्ट कांटेक्ट से परवाणू में एक, कंडाघाट में एक यात्री और पाजो स्कूल सोलन में डायरेक्ट कांटेक्ट वाला एक संक्रमित हुआ है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिला में 27 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें से बीबीएन के 22, परवाणू से 3, कंडाघाट और सोलन से 2 मामले शामिल हैं। कोविड अस्पताल और केंद्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नादौन विजय का एक नजदीकी और एक अन्य संपर्क में आए व्यक्ति समेत हमीरपुर जिले में कोरोना के छह नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को उपचार के लिए जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। वहीं, इनके प्राथमिक संपर्कों की जांच में विभाग जुट गया है।

इन छह पॉजिटिव मामलों में लेह से लौटा एक सैनिक, विशाखापट्टनम से लौटे युवक और युवती तथा सुजानपुर अस्पताल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट भी शामिल है। फार्मासिस्ट किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई हैं, विभाग इसकी जांच में जुट गया है। उपमंडल भोरंज का लेह से लौटा सैनिक (30), विशाखापट्टनम से चंडीगढ़ वाया एयर और चंडीगढ़ से उपमंडल भोरंज पहुंचीं 29 वर्षीय युवती और बड़सर उपमंडल का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले हैं।

हालांकि, विशाखापट्टनम से लौटे यह दोनों युवक-युवती अलग-अलग अपने घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि युवती जिस टैक्सी में आई है उसमें कुछ और भी सवारियां आई हैं। इसके अलावा सुजानपुर अस्पताल में कार्यरत आरबीएसके फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव आई हैं। वहीं, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का एक नजदीकी और अग्निहोत्री के संपर्क में आया गलोड़ क्षेत्र का 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव निकले हैं।

जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि इन्हें भर्ती कर इनके प्राथमिक संपर्कों की जांच की जा रही है। सैनिक समेत बाहर से लौटे और अग्निहोत्री के संपर्क में आए दोनों लोग गृह संगरोध में थे। 

चंबा में कोरोना के मामले बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। इससे पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को चंबा में कोरोना के चार नए केस सामने आए हैं। इसमें एक होली में परियोजना का कर्मचारी शामिल है। इसके दो साथी पहले कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। 

इसके अलावा दो अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है, जो कि कुछ दिन पहले बद्दी से चंबा लौटा था। इसे होम क्वारंटीन किया गया था।  इसके अलावा फरीदाबाद से चंबा लौटा 29 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। चंबा के मोहल्ला धरोग का एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।

सेना के पांच जवानों समेत सात नए केस

कांगड़ा जिले में सेना के जवानों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी सेना के चार जवानों सहित सात लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। वहीं नौसेना का भी एक जवान पॉजिटिव पाया गया है। रविवार को सात पॉजिटिव लोगों में से छह व्यक्ति पालमपुर उपमंडल से संबंधित हैं। वहीं एक जवान नूरपुर का रहने वाला है। जिला प्रशासन ने सातों को कांगड़ा में प्रवेश करने के बाद होम क्वारंटीन किया था।

वहीं पांच जवानों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है।  रविवार को पालमपुर की पंचरुखी पंचायत का 47 वर्षीय सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव आया है, यह 26 जुलाई को इलाहाबाद से  आया था। वहीं पालमपुर के बनूरी गांव का 40 वर्षीय जवान 26 जुलाई को लेह से आया था। पालमपुर के बनूरी गांव का एक 40 वर्षीय नौसेना का जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह विशाखापट्टनम से लौटा था। इसके अलावा पालमपुर के लदौह गांव का 29 साल का सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से कांगड़ा आया था। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चारों को सैन्य अस्पताल योल में भर्ती किया गया है।

वहीं झारखंड का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, वह पालमपुर के पट्टी में रहता है। यह 20 जुलाई को झारखंड से आया था। इसके अलावा 26 जुलाई को चंडीगढ़ से आया पालमपुर के मलाहु गांव का 42 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया गया है। नूरपुर के घूडली गांव का 34 साल का सेना का जवान संक्रमित पाया गया है। यह 30 जुलाई को भोपाल के आया था। पॉजिटिव आने के बाद उसे सैन्य अस्पताल पठानकोट भेज दिया गया है।

मंडी जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जंजैहली के जरोल निवासी 28 व 35 वर्षीय दो युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा मंडी के पलहेंद्रा निवासी 27 वर्षीय फौजी, मंडी के गणपति रोड निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति व मंडी के समखेतर वार्ड की 15 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस लड़की की माता पहले पॉजिटिव आई है, जिसके संपर्क में आने पर यह लड़की संक्रमित हुई है।

वहीं धर्मपुर के ग्यून निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, धर्मपुर के पैहड़ का 26 वर्षीय फौजी जो लोनिवि के रेस्ट हाऊस मंडप में संस्थागत क्वारंटीन था, जिसकी 12 अगस्त को शादी है, पॉजिटिव पाया गया है। धर्मपुर के ग्यून का ही 29 वर्षीय फौजी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी ट्रेवल हिस्ट्री जम्मू की है। वहीं बल्ह का डडोह निवासी 44 वर्षीय फौजी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री जम्मू की है।

इसके अलावा सदर मंडी के कोटमोर्स के देहलीधार निवासी 29 वर्षीय फौजी व  बल्ह के कांगर का 27 वर्षीय फौजी कोरोना पॉजिटिव निकला है। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed