{"_id":"5f61e70fd334471cef2aeaf6","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-16-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 209 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 209 मामले
Wed, 16 Sep 2020 09:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को प्रदेश में 205 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला 48, मंडी में 64, कुल्लू 1, लाहौल-स्पीति 29, कांगड़ा में 20, हमीरपुर 4 बिलासपुर 18, सिरमौर में 14 और चंबा में 11 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडलीय आयुक्त मंडी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
वहीं जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में शेयर की है। मंत्री ने देवी-देवताओं का धन्यवाद करने के साथ उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देने वाले लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि कई शुभचिंतक उन्हें लगातार फोन करते रहे, लेकिन वह उनकी कॉल रिसीव नहीं कर पाए। शिमला जिले में सेना अस्पताल, रोहड़ू, आईजीएमसी, कुफ्टाधार, सुन्नी, समिट्री संजौली, बीसीएस, मल्याणा, विकासनगर, ठियोग, खलीनी, कसुम्पटी, मशोबरा, ननखड़ी, जुब्बल कोटखाई, टिक्कर, रामपुर, झंडूता, सुंदरनगर और कुल्लू से 48 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
वहीं कुल्लू में कोरोना से गुजरात के सूरत के सेब व्यापारी की मौत हो गई है। 14 सितंबर को सड़क हादसे के बाद तबीयत बिगड़ने से 52 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गई और बाद में इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली थी। जिला प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार भी परिजनों की उपस्थित में किया गया।ource=text_share