{"_id":"5f0ee7648ebc3e639745af44","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-15-july-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला समेत हिमाचल में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला समेत हिमाचल में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज
Wed, 15 Jul 2020 09:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बुधवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बिलासपुर में सात, चंबा में तीन, ऊना दो और कुल्लू-सिरमौर में एक-एक मामला आया है। बिहार से लौटे बिलासपुर में संक्रमित पाए गए सात लोग बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में होम क्वारंटीन थे। नाहन में 23 साल की गर्भवती महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई है। महिला को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। संक्रमित महिला के प्राथमिक संपर्कों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। महिला गोविंदगढ़ मोहल्ला की रहने वाली है। बीएमओ मोनिषा अग्रवाल ने पुष्टि की है। कुल्लू जिले में 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित चार जुलाई को सूडान से दिल्ली आया था और दिल्ली से घर पहुंचा था। यह होम क्वारंटीन में रह रहा था। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने पुष्टि की है। चंबा जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
विज्ञापन
नोएडा से लौटी सलूणी क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती और पांच साल की बच्ची कोरोना संक्रमित निकली हैं। वहीं, पटका में लुधियाना लौटा 34 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित सिहुंता में संस्थागत क्वारंटीन था। संक्रमित को गुरुवार सुबह कोविड केयर सेंटर चंबा शिफ्ट किया जाएगा। ऊना जिले में भी दो पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें केरल से लौटे अंब के 28 वर्षीय व्यक्ति और दुबई से लौटे महतपुर के 39 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन