{"_id":"60294a358ebc3ee8fa485cba","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-14-february-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: तीन शिक्षकों समेत 16 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: तीन शिक्षकों समेत 16 कोरोना पॉजिटिव
Sun, 14 Feb 2021 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 16 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं जबकि दो की कोरोना से मौत हुई है। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण का कहर फिर बरपने लगा है। रविवार को सिरमौर जिले में तीन शिक्षकों समेत नौ और लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
शिमला के कोटी 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हुई है। ऊना के दौलतपुर क्षेत्र में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया। राजधानी शिमला में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। दो मामले छोटा शिमला और एक मामला हिमलैंड से है। कांगड़ा में दो और चंबा, मंडी में, एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।
विज्ञापन