फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 12 September 2020

Coronavirus in Himachal: बीएमओ समेत प्रदेश में 400 संक्रमित, चार पत्रकार भी पॉजिटिव

Sat, 12 Sep 2020 10:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Sep 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 12 September 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 400 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 88, मंडी में 55, ऊना 58, सोलन 59, सिरमौर में 38, किन्नौर 5, कुल्लू में 7, चंबा 8, हमीरपुर 6, बिलासपुर 34 और शिमला में 42 मामला आए हैं। कुल्लू जिले में सेना के जवान समेत सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चार मामले कराड़सू गांव और एक अस्पताल में उपचाराधीन मरीज शामिल है। मरीज को उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल के लिए शिफ्ट किया गया है।  बिलासपुर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खांसी, जुकाम जैसे लक्षण आने पर खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करवाएं। मंडी जिले में बीएमओ रोहांडा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी समेत 55 पॉजिटिव मामले आए हैं। ऊना जिले में शनिवार को पांच पुलिस कर्मियों समेत रिकॉर्ड 58 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चार पत्रकार, एक भाजपा युवा नेता, एक स्वास्थ्य कर्मी व नप की कर्मचारी भी शामिल हैं। कांगड़ा में 85 मरीज आए हैं और 12 ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


शिमला में आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग के क्लर्क समेत 42 नए कोरोना पॉजिटिव
वहीं, शिमला जिले में शुक्रवार देर रात से शनिवार रात तक कुल 42 मामले आए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान (आईजीएमसी) में  शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के फ्लू ओपीडी के बाहर घूमने से हड़कंप मच गया। मरीज का चिकित्सकों ने जब टेस्ट किया, तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद मरीज को यहां से शिफ्ट कर आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। बताया जा रहा है कि यह मरीज बीमार था और फ्लू ओपीडी के बाहर घूम रहा था। वहीं अस्पताल प्रबंधन को जब इसकी सूचना मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए और इसके बाद  व्यक्ति जहां-जहां गया था, उस जगह को सैनिटाइज करवाया।   वहीं एक अन्य मामले 108 एंबुलेंस के कर्मचारी एक मरीज को फ्लू ओपीडी के बाहर छोड़ कर चले गए। टेस्ट करवाया तो वह भी संक्रमित निकला। हालांकि इस मरीज के साथ कोई व्यक्ति नहीं था। बाद में इसकी जांच की गई तो पता चला कि वह बिहार का मूल निवासी है और सोलन में काम करता है।
विज्ञापन


इसके अलावा देर रात आई रिपोर्ट में आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग का क्लर्क भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विभागाध्यक्ष ने क्लर्क के पॉजिटिव आने के बाद एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय को सैनिटाइज किया है। जबकि कैंसर अस्पताल में भी एक मरीज वार्ड में पॉजिटिव आया है। इसे शनिवार सुबह आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जबकि आईजीएमसी के यूरोलॉजी विभाग से एक प्राथमिक संपर्क में आने से पॉजिटिव केस आया है। जबकि केएनएच में मंडी से भेजी गई एक महिला का सैंपल भी पॉजिटिव आया। 4 व्यक्ति न्यू शिमला से पॉजिटिव आए। वहीं फ्लू ओपीडी में लांगवुड के दो व्यक्ति पॉजिटिव आए है। इसके अलावा न्यू शिमला से एक, नाभा से एक, शोघी से एक, चक्कर से एक और एक व्यक्ति सचिवालय से संक्रमित पाया गया है। सीएमओ शिमला डॉ.  सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार देर रात 42 और पॉजिटिव केस आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर के सभी चिकित्सा खंडों में रेपिड एंटीजन टेस्टिंग शुरू

हमीरपुर जिले के सभी चिकित्सा खंडों में अब रेपिड एंटीजन टैस्टिंग सुविधा आरंभ कर दी गई है। इसके तहत शनिवार को जिला के विभिन्न चिकित्सा खंडों में लिए गए कुल 49 सैंपल में से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। नागरिक अस्पताल टौणी देवी में लिए गए 28 सैंपलों में से एक पॉजीटिव निकला है। नागरिक अस्पताल बड़सर में 5 में से एक, नागरिक अस्पताल नादौन में 4 में से 3 और एसआरएल लैब हमीरपुर में लिए गए 6 सैंपलों में से एक सैंपल पॉजीटिव पाया गया है। बता दें कि एसआरएल लैब में घुमारवीं के गांव बारंडाघाट की 70 वर्षीय महिला, बड़सर में गांव झरनोट की 49 वर्षीय महिला और नादौन में एक डॉक्टर तथा एक दंपत्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित जैसे लक्षण वाले जिला के 3 लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। उधर नादौन में जिन दंपत्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से पुरुष नादौन अस्पताल गया था। इसके चलते यहां 24 घण्टे के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है जबकि महज आपातकालीन सेवा ही मरीजों को मिलेंगी। इसके अलावा पीएचसी सेरा में तैनात चिकित्सक के पॉजिटिव आने के बाद इस अस्पताल को भी 24 घण्टे के लिए बंद कर दिया गया है। एसडीम नादौन विजय धीमान ने बताया कि 4 सैंपल रैपिड टेस्टिंग के तहत लिए गए थे जिनमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। नादौन और सेरा अस्पताल को 24 घण्टों के लिए बंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed