फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11th june 2020

हिमाचल में कोरोना के 21 नए मामले, पुलिसकर्मी के पॉजिटिव आने पर एसपी ऑफिस बंद

Fri, 12 Jun 2020 12:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11th june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ऊना में एक पुलिस कर्मी समेत प्रदेश भर में वीरवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। पुलिसकर्मी के संक्रमित होने पर एसपी ऑफिस ऊना को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


कांगड़ा जिले में 8, ऊना में 4, सोलन-चंबा और हमीरपुर जिले में 2-2 और बिलासपुर-शिमला-सिरमौर जिले में 1-1 पॉजिटिव आया है। हमीरपुर में 8, कांगड़ा में 3, और ऊना में एक मरीज समेत प्रदेश में वीरवार को 26 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कांगड़ा जिले में रछियालू के पति-पत्नी, जवाली की युवती पॉजिटिव आई, इन्हें डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं कलियाड़ा की महिला और उसकी चार साल की बेटी पॉजिटिव आई। इन्हें बैजनाथ शिफ्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ का अधेड़ और उसकी 22 साल की बेटी और एक अन्य बैजनाथ के पॉजिटिव आए बुजुर्ग को धर्मशाला शिफ्ट किया गया। सभी लोग दिल्ली से लौटे हैं। उधर सोलन जिले में बद्दी के समीप गुल्लरवाला पंचायत का पूर्व प्रधान पॉजिटिव आया है, जबकि दूसरा नालागढ़ के मंझौली पंचायत के सैणीमाजरा के ट्रक चालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ट्रक चालक का रैंडम सैंपल लिया गया था। 

दोनों को काठा अस्पताल भेजा जाएगा। उधर सिरमौर में पहले से संक्रमित नाहन की महिला का बेटा भी पॉजिटिव आया है। उधर चंबा जिले में सलूणी की दिल्ली से लौटी संस्थागत की गई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। मोरनू गांव का गुरुग्राम से लौटा युवक भी संक्रमित निकला है। 

दूसरी ओर हमीरपुर जिले में एक महिला और एक पुरुष पॉजिटिव निकले, जबकि 8 मरीज ठीक हुए। शिमला में संजौली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिलासपुर के ग्वालथाई में हर्बल कंपनी में तैनात पंजाब का व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। 


प्रदेश में अब तक 475 मरीज आ चुके हैं। इनमें 182 एक्टिव हैं। 276 ठीक हो चुके हैं, 11 बाहर इलाज के लिए चले गए, जबकि 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में अब तक 50 फीसदी से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed