{"_id":"60239e5199f2fc52d96ed376","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-10-february-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में नर्सिंग कॉलेज की 30 छात्राएं कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में नर्सिंग कॉलेज की 30 छात्राएं कोरोना संक्रमित
Wed, 10 Feb 2021 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में काफी समय बाद कोरोना ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस नर्सिंग कॉलेज पालमपुर में एक साथ 30 प्रशिक्षु नर्सों के कोरानो टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इससे कॉलेज प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ज्ञात रहे कि तीन दिन पहले भी नर्सिंग कॉलेज में कोरोना के मामले सामने आए थे। वहीं एहतियातन कॉलेज में सभी प्रशिक्षु नर्सों व स्टाफ की कोरोना जांच की गई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में 18 से 25 वर्ष तक की प्रशिक्षु नर्सें शामिल हैं। जिन्हें कॉलेज में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन