{"_id":"5fcce8da8ebc3ecf7c381737","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-and-deaths-today-updates-6-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: कोरोना से 12 की मौत, प्रदेशभर में 530 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: कोरोना से 12 की मौत, प्रदेशभर में 530 संक्रमित
Sun, 06 Dec 2020 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से 12 लोगों की मौत हो गई। टांडा अस्पताल में पालमपुर के 59 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति, जयसिंहपुर के 74 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, पालमपुर की 94 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला और रक्कड़ कांगड़ा के 73 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। शिमला में कोरोना से 45 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय बुजुर्ग, 80 वर्षीय बुजुर्ग और 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हमीरपुर चमनेड़ निवासी 82 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। पुरानी मंडी निवासी एक संक्रमित ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दम तोड़ा है। बड़सर उपमंडल की 95 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला की मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मौत हुई है।
विज्ञापन
बिलासपुर बल्ह बुल्हवाणा निवासी 64 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। महिला को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। लेकिन परिजन उसे घर लेकर चले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रदेशभर में रविवार को 530 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी 105, शिमला 92, सोलन 76, कांगड़ा 62, कुल्लू 48, बिलासपुर-चंबा 38-38, हमीरपुर 30, ऊना 27, सिरमौर 10, किन्नौर में 4 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
विज्ञापन