{"_id":"5fc0a6548ebc3eefb908b71f","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-and-deaths-today-updates-27-november-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: कोरोना से 11 और ने तोड़ा दम, 815 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: कोरोना से 11 और ने तोड़ा दम, 815 संक्रमित
Fri, 27 Nov 2020 10:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
हिमाचल में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा समेत 815 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कुल्लू जिले के बंजार के मंगलौर क्षेत्र के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र की 30 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। लाहौल-स्पीति के 77 साल के व्यक्ति की भी मौत हो गई। टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में रक्कड़ के 30 वर्षीय व्यक्ति और फतेहपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिमला के शिलारू निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की सोलन के एमएमयू अस्पताल में मौत हो गई। शिमला में कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई। उधर, शुक्रवार को शिमला 189, कांगड़ा 106, मंडी में 148, हमीरपुर में 91, चंबा में 29, सोलन में 56, बिलासपुर में 53, किन्नौर में 25, कुल्लू में 73, सिरमौर 10, लाहौल-स्पीति में 12, ऊना में 23 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 8205 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 490 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 602 पहुंच गया है।
विज्ञापन