फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 24 November 2020

Coronavirus in Himachal: कोरोना से 14 की मौत, शिमला में 233 संक्रमित

Tue, 24 Nov 2020 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 24 November 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से 14 मरीजों की मौत हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हुई है। हमीरपुर के टिक्कूबरोट के 84 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, हमीरपुर के 66 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, कुल्लू के वार्ड नंबर नौ हनुमारी बाग के 74 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, खनियारा धर्मशाला के 54 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और मंडी के बल्ह के सियोइहल निवासी 66 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ा है।

विज्ञापन


टांडा अस्पताल में कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई है। पालमपुर के 53 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति, नूरपुर के 74 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, निशमबडो के 84 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग और चलौर के 42 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई है। ठियोग के रहने वाले 58 वर्षीय संक्रमित मरीज और जतोग से आर्मी के संक्रमित जवान ने दम तोड़ दिया। यह तमिलनाडु का रहने वाला था। डीडीयू अस्पताल में भी पाहल के रहने वाले 84 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई है। सोलन जिले में नालागढ़ निवासी 95 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। हमीरपुर जोल सप्पड़ के सोहाड़ गांव निवासी 39 वर्षीय नरेश कुमार की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य विधानसभा के शीत सत्र की तैयारियों के लिए वह शिमला और धर्मशाला के बीच सफर करते रहे और इस बीच उन्हें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। उन्होंने अपना टेस्ट करवाया, जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। वह अब घर में आइसोलेट हो गए हैं। यशपाल शर्मा को मंगलवार को भी हल्का बुखार था। 

तपोवन में शीत सत्र की तैयारियों के लिए वह धर्मशाला आते जाते रहे। मंडी जिले में आयुर्वेदिक संस्थान पंडोह के पांच डॉक्टर, एसई आईपीएच, एसई पीडब्ल्यूडी, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता मेडिसन, पंडोह बटालियन के 19 जवान और हटली थाने के सभी पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


वहीं प्रदेशभर में मंगलवार को 816 नए मामले आए हैं। शिमला 233, मंडी 190, कांगड़ा 75, कुल्लू 72, लाहौल-स्पीति-हमीरपुर 42-42, ऊना 38, किन्नौर 8, सोलन 35, बिलासपुर 33, चंबा 31 और सिरमौर में 17 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed