{"_id":"5f47588f2a0879369c367a69","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-death-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अब तक 32 ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अब तक 32 ने तोड़ा दम
Thu, 27 Aug 2020 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के एक बुजुर्ग की मौत के बाद कोविड 19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग का सैंपल ऊना जिला में लिया गया था। बुजुर्ग की मौत से हमीरपुर व ऊना जिला में हड़कंप मच गया है। मृतक का अंतिम संस्कार नादौन के पनसाई में कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नादौन उपमंडल का एक बुजुर्ग ऊना जिला के हरोली उपमंडल में अपनी बेटी के पास आया था।
विज्ञापन
उक्त व्यक्ति बीमार था और कोरोना संक्रमण के लक्षण भी थे। जिस पर उसका ऊना अस्पताल में चेकअप करवाया गया। यहां उसे सीटी स्कैन व कोविड 19 टेस्ट करवाने की सलाह दी गई। इस पर बीते मंगलवार को उक्त बुजुर्ग का सैंपल लिया गया। बुधवार को सैंपल जांच के लिए लैब को भेजा गया, लेकिन बुधवार को ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि गुरुवार सुबह व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस पर बुजुर्ग को जब ट्रेस करने की कोशिश की गई तो पता चला उसकी मौत हो गई है और शव का अंतिम संस्कार तक कर दिया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। इस संबंध में सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को सैंपल देने के बाद बुजुर्ग अपने घर चला गया था। इसके बाद वहां मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 32 जानें जा चुकी हैं। हिमाचल में बुधवार को भी कोरोना सेे दो लोगों की मौत हो गई थी।